लाड़ली बहनों से बोले सीएम- 10 तारीख से पहले खाते में पैसे डाल दिए है, गैस सिलेंडर भी 450 में मिलता रहेगा, बिजली बिलों की भी चिंता मत करना

MP shivraj

MP Election/CM Shivraj Singh Chouhan : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे सियासी पारा हाई होता जा रहा है और नेताओं के दौरे और सभाओं की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष के नेता, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे है। इतना ही नहीं चुनावी वादों और दावों की झड़ी से भी जनता को साधने की कोशिश में जुटे है।इसी बीच आज बुधवार को खरगोन पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों और बेटियों से किए वादों को फिर दोहराया और कांग्रेस को जमकर घेरा।

450 रु में मिलता रहेगा गैस सिलेंडर

सीएम ने कहा कि मेरी बहनों, ये जिंदगी बदलने का अभियान है। रसोई गैस का सिलेंडर ₹450 में ही मिलता रहेगा।बिजली के बड़े बिलों को लेकर भी चिंता मत करना।लाड़ली बहनों चिंता मत करना, तुम्हारे लिए मेरे पास पैसे की कोई कमी नहीं है।इस बार 10 तारीख से पहले ही तुम्हारे खाते में पैसे डाल दिए हैं।मेरा संकल्प है कि हर बहन को लखपति बनाऊंगा।मेरे बेटे-बेटियों का एडमिशन अपनी मेहनत से मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा, तो उनकी फीस उनका मामा भरवाएगा।

जनता से की भाजपा को वोट करने की अपील

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम आवास योजना का जिन्हें लाभ नहीं मिला है, वो चिंता न करें। गरीब परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सीएम राइज स्कूल बना रहे हैं। सीएम राइज स्कूलों में प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी।मेरे भाइयों-बहनों… गांव-गाव जाएं, अखल जगाएं, जागरण का मंत्र फूंकें, सबको समझाएं, कमल के फूल की बटन दबाएं ताकि हम आपकी जिंदगी बदल पाएं।

सीएम का कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस ने अपने सवा साल के शासन में गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाएं बंद करने का पाप किया था। कांग्रेस ने तो बेटियों को भी ठगने का काम किया था।कांग्रेस स्वार्थी और दगाबाज पार्टी है। ये पार्टी रहने लायक नहीं है, इसलिए उनके नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।कल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मध्यप्रदेश में आये थे, उन्होंने कहा कि भाजपा के पाँच पांडव हमसे लड़ रहे हैं।यानी की आपने भी मान लिया कि कांग्रेस के नेता कौरव हैं। पांडव लड़ते हैं धर्म की लड़ाई और कौरव लड़ते हैं स्वार्थ की लड़ाई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews