MP News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे CMO-ARI, रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

रिश्वत

खरगोन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone) में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने भीकनगांव नगर परिषद सीएमओ और एआरआई को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोप है कि सीएमओ (CMO) और एआरआई (ARI) ने 2.50 लाख रुपए के भंगार नीलामी में विक्रेता से रिश्वत की मांग की थी। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त की टीम ने की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में झमाझम का दौर शुरु, अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले के भीकनगांव नगर परिषद  मनोज गंगराड़े और सहायक राजस्व निरीक्षक नीरज रावत  ने फरियादी शब्बीर खिलजी से 2.50 लाख रुपए के भंगार नीलामी में 30 हजार कमीशन की मांग की है फरियादी ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त (Indore Lokayukt Team) से की थी, जिसके बाद जांच में मामला सही पाया गया।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर फरियादी को किश्त के 12 हजार रुपए लेकर दोनों अधिकारियों के पास भेजा, जैसे ही की प्रभारी सीएमओ  और राजस्व शाखा ने रिश्वत (Bribe) के पैसे लिए वैसे ही टीम ने उन्हें रंगेहाथों दबोच लिया।अचानक लोकायुक्त को सामने देख दोनों अधिकारी घबरा गए, वही परिषद में हड़कंप मच गया है।फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है।दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े.. Punjab Politics: पंजाब में सियासी बवाल थमा, सिद्धू को मिली प्रदेशाध्यक्ष की कमान

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews