इस जिले के कलेक्टर और सीएमएचओ कोरोना पॉजिटिव, अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप

होम आइसोलेशन

खरगोन, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona virus) का कहर जारी है। आए दिन विधायक-मंत्री (MLA-Minister), IAS-IPS के साथ आम आदमी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। इसी कड़ी में अब खरगोन कलेक्टर (Khargone Collector) कोरोना पॉजिटव (Corona Positive) पाई गईं हैं।

कलेक्टर अनुग्रहा पी (Anugraha P.) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। गुरूवार रात को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में चली गई हैं। इसी के साथ खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के सरल (CMHO Dr. SK Saral) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होने भी खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।रिपोर्ट सामने आने के बाद कलेक्टर और सीएमओ ने ने सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए है वे जांच करवाएं और क्वारंटाइन(Quarantine) हो जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews