Khargone News: डॉक्टर की घोर लापरवाही, फ्रैक्चर हड्डी को छोड़ दूसरी जगह चढ़ाया प्लास्टर, पीड़ितों की नहीं हो रही सुनवाई

Khargone News: डॉक्टर की घोर लापरवाही, फ्रैक्चर हड्डी को छोड़ दूसरी जगह चढ़ाया प्लास्टर, पीड़ितों की नहीं हो रही सुनवाई

Khargone News : खरगोन जिले के सिविल अस्पताल बड़वाह से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण पीड़िता को काफी ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है। जिसे लेकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बता दें कि 13 अप्रैल को बड़वाह सरकारी अस्पताल में उमलीबाई अपने बेटे सतानन्द चौहान के साथ हड्डी रोग चिकित्सक दिनेश ठाकुर के पास आई थी। गिर जाने के कारण उसके बाए हाथ कि हड्डी टूट गई थी। तभी डॉक्टर की लापरवाही के कारण फैक्चर वाली हड्डी पर प्लास्टर ना चढ़ाते हुए साइड कि हड्डी पर प्लास्टर चढ़ा दी।

[dgv_vimeo_video id=”824000595″]

पीड़ित परिजनों का आरोप

वहीं, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में शिकायत सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नही हैं। परिजनों ने बताया कि, डॉक्टर द्वारा बुलाए गए समय पर आने के बाद भी वो नहीं मिले। दो से तीन दिन अस्पताल आने के बाद डॉक्टर मिले तो उन्होंने बताया कि प्लास्टर गलत जगह लगा हुआ है। इसलिए उसे फिर से चढ़ाना पड़ेगा। इसके लिए मेरे निजी क्लीनिक पर आ जाना और अगर दूसरा प्लास्टर या आपरेशन करने कि नौबत आई तो इसके लिए कुछ राशि भी खर्च करनी पड़ेगी।

[dgv_vimeo_video id=”824000253″]

डॉक्टर ने भी शिकायत कराई दर्ज

जिसे लेकर दोनों में बहस हो गई। तभी पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डॉ. दिनेश ठाकुर ने भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले को लेकर डॉ. दिनेश ठाकुर का कहना है कि, महिला का पुत्र मेरे साथ विवाद कर रहा था। इसलिए मैनें थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि, उसे प्लास्टर चढ़ाने के तीन दिन में दिखाने के लिए कहा था लेकिन वह 19 दिन बाद मेरे पास आया और उससे बदतमीजी भी कर रहा था।

खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews