Khargone News : किसान पर बदमाशों ने किया हमला, गर्दन में फंसा चाकू, इंदौर रेफर

khargone news

Khargone News : मध्यप्रदेश में बदमाशों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी पर हुए हमले की खबरें सुनने को मिल रही है। हाल ही में खरगोन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन खेत पर काम करने गए एक किसान पर बदमाशों ने हमला बोल दिया।

इस हमले में किसान के गर्दन में चाकू फंस गया। जानकारी मिली है कि किसान का नाम दशरथ है। वह 38 वर्ष के हैं जो चौड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह देवली मार्ग पर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया। जिसकी वजह से चाकू किसान की गर्दन में फंस गया।

गंभीर रूप से घायल हुए किसान को खरगोन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि प्राथमिक इलाज के लिए किसान को इंदौर रेफर कर दिया गया है। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही बदमाशों का खुलासा किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews