मेहनत से उगाई सब्जी की फसल खुद नष्ट करने को मजबूर किसान,खेतों में चला रहे ट्रैक्टर

मेहनत से उगाई सब्जी की फसल खुद नष्ट करने को मजबूर किसान,खेतों में चला रहे ट्रैक्टर

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

खरगोन जिले के ग्राम कतरगाव में लॉक डाउन से सब्जियां जिले सहित इंदौर मंडी में नहीं जा पा रही है जिसके चलते खेतो में सब्जियां खराब हो रही है। इसी कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा। और कोई चारा न देख किसान अपने दिल पर पत्थर रख अपनी खून पसीने से उगाई गई सब्जियों को खेतों में रोटावेटर से नष्ट करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्हें ये फसल नष्ट करना जरूरी है क्योंकि अगरी फसल की तैयारी भी करना है ।

किसान विजेंद्र पाटीदार ने बताया कि उसने 3 एकड़ में अन्य किसानों ने किसानों ने करीब 30 एकड़ खेत मे पत्ता गोभी की फसल लगाई थी, जिसमें प्रति एकड़ 25 से 30 हजार खर्च किए थे और 50 से 60 हजार प्रति एकड़ का मुनाफा होना था। फसल भी बहुत बढ़िया हुई थी लेकिन लॉक डाउन के चलते मंडियां बंद होने से सब्जी नही बेच पाए। ऐसी स्थिति में तैयार फसल को ट्रैक्टर चलाकर रोटावेटर से पीसना पड़ रहा है जिससे फसल की लागत मूल्य सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews