
खरगोन/त्रिलोक रामणेकर
खरगोन के लिए खुश खबरी है, यहां 9 कोरोना पाज़िटिव स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। खरगोन जिला अस्पताल से 9 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी के साथ जिले में स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है।
खरगोन विधायक रवि जोशी, कलेक्टर गोपाल चन्द्र डाड और एसपी सुनील कुमार पांडे ने कोरोना से जंग जीत कर आने वाले योद्धाओं का ताली बजाकर अभिनंन्दन किया। जिले में अब तक 61 कोरोना पाज़िटिव मरीज पाए गए थे जिनमे से 6 लोगो की मौत हो चुकी है वहीं 21 स्वस्थ हो चुके हैं। अब जिले में कुल 34 कोरोना एक्टिव हैं और प्रशासन को भरोसा है कि ये भी जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

