खरगोन दंगे की साजिश रचने वाले जल्द होंगे बेनकाब, कड़ी कार्यवाही होगी: डॉ नरोत्तम मिश्रा

narottam mishra

खरगोन/भोपाल डेस्क रिपोर्ट। खरगोन दंगे की साजिश रचने वाले जल्द वेनकाब होंगे।पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है जल्द ही इन आपराधिक तत्वों पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।यह खुलासा खरगोन दौरे पर पहुँचे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा किया।इस अवसर पर निमाड़ क्षेत्र में एक बटालियन की स्थापना करने सहित कई अन्य घोषणाए भी की।

यह भी पढ़े..IGNOU TEE June 2022: 22 जुलाई से 5 सितंबर तक होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम, छात्रों के लिए जानना जरूरी

जिले को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि खरगोन में दंगे करने वाले पकड़े जा चुके है सभी जेल में है।लेकिन रामनवमी जुलूस में पथराव व दंगे के पीछे किन लोगों ने साजिश रची थी यह अभी सामने आना बाकी था। पुलिस ने गहन पड़ताल कर अब इन साजिश कर्ताओ का पता भी लगा लिया है जल्द ही इन तत्वों पर भी बड़ी ओर कड़ी कार्यवाही आप लोग देखेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है यहां हिंसा बर्दाश्त नही की जाएगी। दंगा करने वालो दंगाइयों के खिलाफ कितनी कड़ी कार्यवाही की गई है यह सबने देखा है।दंगा करने वालो व दंगे की साजिश रचने वालो को किसी कीमत पर बक्शा नही जायेगा।

यह भी पढ़े..1.53 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी अपडेट, 31 मई से पहले पूरा करें काम, वरना रुक जाएगी पेंशन

गृह मंत्री ने कहा कि खरगोन दंगे के बाद भविष्य में इस तरह की घटना नही हो इसके लिए अब कई कदम उठाए गए है।निमाड़ क्षेत्र के लिए एक बटालियन की स्थापना करने का फैसला लिया गया है। इस बटालियन का मुख्यालय खरगोन रहेगा। इसके अलावा बड़वाह में एडिशनल एसपी एक अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किया जाएगा। जिले के जैतापुर नाका और बिस्टान नाका में दो नए थाने भी बनाये जायँगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews