प्रधान आरक्षक ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

khargon-news-jawan-shot-himself-with-service-revolver

खरगोन| मध्य प्रदेश के खरगोन में एक प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| मृतक जवान इंदौर का रहने वाला था और करीब 1 साल पहले ही उसकी पोस्टिंग खरगोन में थी| घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

जानकारी के मुताबिक खरगोन के कोतवाली थाने के किला परिसर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ विवेक कदम उम्र 47 वर्ष ने गुरुवार को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और आत्महत्या कर ली| मृतक जवान इंदौर का रहने वाला था और करीब 1 साल पहले ही उसकी पोस्टिंग खरगोन में थी| पुलिस ने बताया कि विवेक को इस हालत में देखकर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं जिस जगह पर जवान ने खुद को गोली मारी है, उस जगह को सील कर दिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस जल्द से जल्द मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है|

बता दें मृतक जवान फास्ट बटालियन सी कम्पनी के साथ 29 जून 2018 से खरगोन के किले परिसर में ड्यूटी पर तैनात था| विवेक खरगोन के कोतवाली थाने के किला परिसर में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था| बताया जा रहा है कि विवेक काफी दिनों से परेशान था, पुलिस मामले की जांच कर रही है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews