
Khargone Board Exam News : खरगोन जिले की बड़वाह तहसील के शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कूल परीक्षा केंद्र पर दसवीं की परीक्षा में गणित के पेपर के दौरान नकल के अनोखे मामले सामने आए है। कोई परिक्षार्थी अपने अंडरवियर, बनियान में चिट लेकर आया था तो कोई फटी हुई जींस की डिजाइन में पर्ची लाया।
ऐसे पकड़े चार नकलची
शनिवार को परीक्षा के दौरान इंदौर सहायक संचालक ने अपने औचक निरीक्षण में नकल करते चार परीक्षार्थियों को पकड़ा है| कोई अपने अंडर गारमेंट्स में तो कोई फटी हुई जींस में पर्ची लाया था| साथ ही एक छात्र तो अपनी कॉपी के नीचे चिट रखकर नकल कर रहा था। इसी बीच टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। इसके साथ ही टीम ने जब केंद्र की अच्छी तरह से पड़ताल की तो देखा गया कि महिलाओ के बाथरूम में बड़ी मात्रा में पर्ची बरामद हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बाथरूम में पर्ची रखकर महिला परीक्षार्थी नकल कर रही थी। टीम ने चारों परीक्षार्थियों से उनकी कॉपी लेकर नकल प्रकरण बनाया।
[dgv_vimeo_video id=”807099301″]
इस आधार पर मिलेंगे अंक
साथ ही नियमानुसार पुरानी उत्तर पुस्तिका लेकर उन्हें एक नई उत्तर पुस्तिका दी गई। शेष परीक्षा अवधि में नकलची विद्यार्थियों ने नई पुस्तिका में प्रश्नपत्र हल किए। अब उनको इसी आधार पर ही नए अंक मिलेंगे।
खरगोन से बाबूलाल सारंग की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”807099098″]
[dgv_vimeo_video id=”807100137″]
