Khargone News : पुलिस ने 75 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, छापेमारी में मिले 2342 पौधे

ganja

Khargone News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खरगोन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ हेलापडावा पुलिस ने 75 लाख रुपए की गांजे की खेती पकड़ी है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार हो गया। महाराष्ट्र क्षेत्र में गांजे को पहुंचा जाने के तार मिल रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि रविवार को हरणकुंडिया में सूचना पर गनसिंह उर्फ गणेश अवासे व गिना उर्फ ज्ञानसिंग वास्कले भीलाला के खेत मे अवैध गांजे के पौधे लगाए होने की सूचना पर भगवानपुरा, बिस्टान व चैनपुर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी की। गनसिंह के खेत में पुलिस पहुंची तो वह देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर मौके से पकड़ा गया। उसके खेत से अवैध गांजे के 465 हरे पौधे कुल वजनी 2.07 क्विंटल जब्त किए गए। इसी तरह एक अन्य टीम ने गिना उर्फ ज्ञानसिंग पिता कुवरसिंग वास्कले के खेत मे भी दबिश दी। उसके खेत में कुल 1877 हरे पौधे 5.51 क्विंटल जब्त किए गए। गिना उर्फ ज्ञानसिंग झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों खेतों में 25 से ज्यादा लोगों की टीम ने ही गांजे के पौधों की कटाई, हम्माली व वाहनों में लोडिंग अनलोडिंग की। लगभग 6 घंटे का समय लगा। पुलिस ने दो आरोपियों पर अपराध क्रमांक 111/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews