Khargone News: अवैध हथियार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 27 देशी पिस्टल जब्त

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Khargone News: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में खरगोन जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, गोगावां थाने की पुलिस ने सिगनूर में अवैध देशी पिस्टल बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद हथियार को जब्त कर लिया है।

मुखबिर से मिली सूचना

खरगोन जिले के एसपी धर्मराज मीणा के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिगनूर के नर्सरी फालिया में अवैध हथियार बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने एक टीम गठित आरोपी कर घटना स्थल पर पहुंची। वहीं घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी कृष्णा पिता दिलीप सिंह भाटिया उम्र 22 साल को अवैध पिस्टल के निर्माण कर रहा था।

27 अवैध पिस्टल बरामद

पुलिस ने आरोपी कृष्णा की जब तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं था। वहीं घटना स्थल की जांच की गई तो इस दौरान पुलिस को 26 अवैध पिस्टल और बरामद हुई। इसके अलावा पांच अधबनी पिस्टल, 12 बार का अवैध देशी कट्टा बरादम की गई। जब्त सामान की कीमत लगभग 5 लाख 95 रुपए बताई जा रह है। साथ ही पिस्टल बनाने में काम आने वाली ग्राइंडर मशीन जैसे कई सामान बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने पिस्टल बनाने में उपयोग किए जाने वाले ग्राइंडर मशीन आदि सामान को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews