खरगोन : कोरोना कर्फ्यू में बेवजह घूम रहे लोगों को एसपी दे रहे समझाइश

khargone

खरगोन, बाबूलाल सारंग। जिले में लगे कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) का पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जिले के हर चौक-चौराहों पर पुलिस मौजूद हैं। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। तो वहीं सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जिससे अन्य जिलों से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान (SP Shailendra Singh Chauhan) द्वारा बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को समझाइश दी गई।

यह भी पढ़ें:-Niwari News : मामूली विवाद के चलते कर दी थी हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

कोरोना कर्फ्यू के चलते जिले के समस्त थानों द्वारा 15 मई से 21 मई तक की अवधि में धारा 188 भादवि के अंतर्गत 329 प्रकरणों में 368 आरोपियों पर और अनावश्यक घर से बाहर घूमने वाले 853 लोगों को अस्थाई जेल में रखा गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के घूमने वाले 3 हजार 983 लोगों पर कार्रवाई कर 3 लाख 18 हजार 650 रूपए की चालानी राशी वसूल की गई। जबकि आवश्यक वास्तु अधिनियम के अंतर्गत 1 प्रकरण में 5 आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट में 1569 लोगों पर कार्यवाही कर 4 लाख 28 हजार 518 रूपए की चालानी राशी वसूल की गई। जिले की सीमओं पर 25 स्थानों पर चेक पोस्ट लगाए गए, जहां अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना से मुक्ति के लिए देश के 40 लाख गायत्री परिवार करेंगे यज्ञ

शनिवार को पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह चौहान, एएसपी जितेंद्र सिंह पंवार व डॉ. नीरज चौरसिया, डीएसपी (अजाक) परमानंद पाटीदार, एसडीओपी रोहित सिंह अलावा, रक्षित निरीक्षक रेखा रावत, थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले व पुलिस फोर्स द्वारा चौराहों पर अनावश्यक घर से बाहर घूमने वालों को घर पर ही रहने की समझाईश दी गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews