Lok Sabha Election 2024: MP के खरगोन में बोले PM Modi, जिसने अयोध्या के राजकुमार राम को प्रभु राम बनाया मोदी उन आदिवासियों की पूजा करता है

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजकर ये मुझे रोज नई नई गालियां देते हैंक्योंकि मोदी ने कांग्रेस का भांडा फोड़ दिया है, नकाब उतार दिया है, हिडन एजेंडा देश के सामने खोल दिया है इसलिए बौखला रहे हैं, इन्होने गालियों की डिक्शनरी खाली कर दी है लेकिन आपको ध्यान रखा होगा कि आपको इनसे कौन बचाएगा ? मोदी नहीं बचाएगा, आपका एक वोट आपको बचाएगा, आप मोदी एक वोट देकर मजबूत बनाइये मोदी आपके लिए लड़ता रहेगा।  
PM Modi

Lok Sabha Election 2024: इस बार के लोक सभा चुनाव में आदिवासी एक बड़ा मुद्दा है भाजपा जहाँ आदिवासियों के कल्याण की बात करने उनके लिए बनाई कल्याणकारी योजनाओं की बात करती है तो कांग्रेस आदिवासी और वनवासी का फर्क जनता को समझाती है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खरगोन पहुंचे, यहाँ चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आदिवासी समाज हमारी संस्कृति, हमारी आजादी का सबसे बड़ा रक्षक रहा है, उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने ही राजकुमार राम को पुरुषोत्तम राम बनाया, महल से निकले एक राजकुमार को 14 साल बाद जब महल वापस भेजा तो मेरे आदिवासियों ने राम बनाकर भेजा, उनके 14 साल तक केवल केवट, निषाद ही थे और इसीलिए मैं आदिवासियों की पूजा करता हूँ।

आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा और मोदी आपके लिए लड़ता रहेगा 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आजकर ये मुझे रोज नई नई गालियां देते हैंक्योंकि मोदी ने कांग्रेस का भांडा फोड़ दिया है, नकाब उतार दिया है, हिडन एजेंडा देश के सामने खोल दिया है इसलिए बौखला रहे हैं, इन्होने गालियों की डिक्शनरी खाली कर दी है लेकिन आपको ध्यान रखा होगा कि आपको इनसे कौन बचाएगा ? मोदी नहीं बचाएगा, आपका एक वोट आपको बचाएगा, आप मोदी एक वोट देकर मजबूत बनाइये मोदी आपके लिए लड़ता रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews