खरगोन में पटवारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस का छापा, करोड़ों की संपत्ति का अनुमान

खरगोन में पटवारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस का छापा, करोड़ों की संपत्ति का अनुमान

Khargone Patwari Lokayukta Raid : इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज आय से अधिक संपत्ति की एक शिकायत के बाद खरगोन में पदस्थ एक पटवारी के यहाँ छापा मारा, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पटवारी जितेन्द्र सोलंकी के चार ठिकानों पर एक साथ छापा मारा हैं जहाँ शुरुआती जांच में ही करोड़ों की संपत्ति की बात सामने आई है।

लोकायुक्त पुलिस की 22 सदस्यीय टीम कर रही है जांच 

जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी संतोष भदौरिया और प्रवीण बघेल के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम आय से अधिक संपत्ति की शिकायत को लेकर पटवारी जितेन्द्र सोलंकी के चार स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है। पटवारी जितेन्द्र सोलंकी गोगांवा तहसील के हल्का नंबर 36 में पदस्थ है।

नगदी, सोने चांदी के जेवर, प्रॉपर्टी के पेपर्स मिले 

प्रारंभिक जांच में पटवारी के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है जिसकी जांच लोकायुक्त के अधिकारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पटवारी के घर से अभी करीब पांच लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर, एलआइसी की पालिसी, प्रॉपर्टी के पेपर्स, चार घरों की जानकारी आदि मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है।

करोड़ों की संपत्ति होने का अनुमान 

लोकायुक्त पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पटवारी जितेन्द्र सोलंकी की इंदौर के चंदन नगर में छह दुकान, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में दुकान भी है।  टीम की कार्रवाई जारी है, पेपर्स की जांच की जा रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि पटवारी के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews