मोबाइल चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, गेम खेल रहा मासूम बुरी तरह जख्मी

mobile-blast-in-child-hand-njured-here

खरगोन। 

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। इसमें एक बच्चे के हाथ में गंभीर चोंटे आईं हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रहा था। इस दौरान मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज़ था कि बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई हैं। ब्लास्ट के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना जिले के मोठापुरा गांव की बताई जा रही है। बच्चे का नाम विशाल बताया जा रहा है।

घर में आने के बाद बच्चा मोबाइल में गेम खेलने लगा, मोबाइल चार्जिंग में पहले से ही लगा हुआ था। तभी अचानक मोबाइल की बैटरी फैट गई। जिससे बच्चे के दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई है। उपचार के बाद अब मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जिस समय यह घटना हुई इस दौरान बच्चे के साथ कोई नहीं था। मासूम के माता-पिता खेत में काम करने गये हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए। आपको बता दें कि मोबाइल फटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मोबाइल में विस्फोट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी है। दरअसल एंड्राइड फोन की बैटरी लिथियम की बनी होती है जो बहुत गर्म हो जाती है और इसके फटने का खतरा बढ़ जाता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews