MP Board Exam: पुलिस ने किया नकल माफिया के रैकेट का खुलासा, 9 शिक्षक समेत परीक्षा प्रभारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Agniveer Bharti 2023

MP Board Exam: मध्यप्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान ठेके पर नकल कराने का मामला सामने आया है। जिसके पीछे एक गैंग का हाथ है। खरगोन पुलिस के इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही गैंग को रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया गया है। मंगलवार को हाई स्कूल की परीक्षा का दूसरा पेपर था। इस दौरान परीक्षार्थियों को समूहिक नकल करवाई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और उनकी टीम द्वारा गैंग का पर्दाफाश किया गया है। जिसमें 9 शिक्षक और एक परीक्षा प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।

बता कि प्रदेश में 2 मार्च से 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। खरगोन जिले से 70 किमी दूर पहाड़ी इलाके में सिरवेल परीक्षा केंद्र पर नकल का रैकेट चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी यहाँ दीवार के पीछे छुपकर नकल करवाया करते थे। ये लोग ठेके पर नकल करवा रहे हैं। कलेक्ट शिवराज सिंह वर्मा के पास वीडियो के साथ इस मामले की पहुंची। उन्होनें फौरन एसडीएस ओमनारायण सिंह की अगुवाई में प्रशासन की संयुक्त टीम को छापा मारने के निर्देश दिए है।

पूरी टीम केंद्र पर प्राइवेट गाड़ियों से पहुंची। जहां उन्होंने की पाया की 9 लोग किताबें लेकर पर्चियाँ बनाकर नकल करवा रहे थे।  उसके बाद आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन लाया गया है। हिरासत में लोए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनका संबंध महाराष्ट्र से बताया जा रहा है। इस मामले में केंद्र अध्यक्ष सहित नौ शिक्षकों को बक्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews