इन 2 हिल स्टेशनों को देखने के बाद आप भी भूल जाएंगे शिमला-मनाली और नैनीताल! गर्मी में बना ले प्लान

अगर आपको पहाड़ों में सुकून, बर्फबारी और नेचर की खूबसूरती चाहिए तो बिनसर और गुलाबा जैसे हिल स्टेशन आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए। ये दोनों जगहें कम भीड़भाड़ वाली हैं, लेकिन अपनी शांति, प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर एक्टिविटीज़ के लिए तेजी से पॉपुलर हो रही हैं। शिमला, मनाली और नैनीताल की भीड़ से हटकर यहां घूमना एक नया अनुभव देगा।
इन 2 हिल स्टेशनों को देखने के बाद आप भी भूल जाएंगे शिमला-मनाली और नैनीताल! गर्मी में बना ले प्लान

उत्तराखंड का बिनसर हिल स्टेशन, शहरी भीड़ से दूर एक ऐसी जगह है जहां हर कोई खुद को नेचर के करीब महसूस करता है। अल्मोड़ा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर बसा बिनसर, ओक और रोडोडेंड्रन के घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां की हवा, सन्नाटा और पहाड़ों का नज़ारा मन को सुकून देता है।

बिनसर हिल स्टेशन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ से दूर कुछ शांत दिन बिताना चाहते हैं। यहां का बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी नेचर लवर्स और फोटोग्राफर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहां से हिमालय की चोटियों जैसे नंदा देवी, केदारनाथ और त्रिशूल का नज़ारा साफ देखा जा सकता है।

बिनसर महादेव मंदिर बड़ी संख्या में जाते हैं श्रद्धालु

बिनसर में बिनसर महादेव मंदिर भी है, जहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके अलावा आप यहां जंगल ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और सनसेट प्वाइंट जैसी एक्टिविटीज़ का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह उन कपल्स, फैमिली या सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एक शांति भरा वेकेशन चाहते हैं।

गुलाबा हिल स्टेशन

अगर आप बर्फ में खेलने, स्कीइंग करने या बर्फीले पहाड़ों की वादियों में घूमने के शौकीन हैं तो गुलाबा हिल स्टेशन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह जगह हिमाचल प्रदेश में मनाली से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर है और रोहतांग पास के रास्ते में पड़ती है। गुलाबा का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर पड़ा था। यहां सर्दियों में जबरदस्त बर्फबारी होती है और उस वक्त यह हिल स्टेशन टूरिस्टों से भर जाता है। खास बात ये है कि गुलाबा में स्कीइंग, स्नो मोटर बाइकिंग और स्नो ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज़ का मजा लिया जा सकता है।

यूरोप जैसी लगती गुलाबा

विदेशी पर्यटक भी गुलाबा की वादियों में घूमने आते हैं क्योंकि यहां की बर्फीली घाटियां यूरोप जैसी लगती हैं। गुलाबा की खासियत ये भी है कि यहां से आप मनाली का भी ट्रिप कवर कर सकते हैं। इन दोनों हिल स्टेशनों की एक और खास बात है कि ये अब तक भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स की तरह कमर्शियल नहीं हुए हैं। इसलिए यहां आपको शुद्ध नेचर, साफ हवा और सुकून से भरे पल मिलते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews