80% लोगों ने 2024 में की ये बड़ी स्किन केयर मिस्टेक्स, क्या आप बच पाए?

महंगे प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खे तक, 2024 में ऐसी कई त्वचा से जुड़ी गलतियां है जो लोगों ने की है। सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज को देखकर लोगों ने अपनी त्वचा पर ऐसी ऐसी चीजों को आजमाया है, जिससे उन्हें फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचा है।
Skin Care Mistakes

Skin Care Mistakes: त्वचा संबंधित समस्याओं को लेकर लोग इस हद तक परेशान रहते हैं, कि वह जो कुछ भी सुनते हैं या फिर देखते हैं उसे ही अपनाने लगते हैं। जिस तरह से हेल्थ से जुड़े मामलों के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है, ठीक वैसे ही स्किन केयर के प्रोडक्ट और घर पर बनाई गई रेमेडीज को इस्तेमाल करने से पहले भी हमें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

दुनिया में मौजूद जितने भी लोग हैं सभी लोगों की स्किन एक दूसरे से अलग होती है, इसलिए कई बार जो चीज दूसरे लोगों को सूट करती है वह चीज हमें सूट नहीं कर पाती हैं। ऐसे में हमें सबसे पहले अपनी स्किन को समझना चाहिए, फिर उसके हिसाब से ही प्रोडक्ट और घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार जब हम हमारी स्किन को समझ नहीं पाते हैं, और बिना सोचे कुछ भी चेहरे पर लगा लेते हैं, तो इससे खराब रिजल्ट मिल सकता है।

2024 में की जाने वाली Skin Care Mistakes

साल 2024 में कई आम गलतियां हैं जो लोगों ने की है, इन गलतियों की वजह से लोगों ने अपनी त्वचा को निखारा नहीं है, बल्कि और भी ज्यादा बेकार बना लिया है। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन-कौन सी गलतियां हैं, जो 2024 में की गई है। जिन्हें 2025 में भूलकर भी नहीं दोहराना चाहिए।

सोशल मीडिया पर बताए गए घरेलू नुस्खे

आजकल यूट्यूब और सोशल मीडिया पर हर कोई त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए कुछ ना कुछ बताता रहता है। जिन्हें लोग बिना पूरी जानकारी के ही अपनाने लगते हैं। इनमें कई घरेलू नुस्खे भी शामिल है।

यह बात बिल्कुल सच है कि कुछ घरेलू नुस्खे दादी-नानी के जमाने से चलते आ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से त्वचा अच्छी होती है। लेकिन आजकल के जमाने में उन्हीं नुस्खों को तोड़ मरोड़ कर जिस तरह से यूट्यूब और सोशल मीडिया पर पेश किया जाता है, जिन सामग्रियों का उसमें इस्तेमाल किया जाता है, वह कहीं ना कहीं हर किसी की त्वचा पर जमती नहीं है। जिस वजह से कई बार लोगों की त्वचा और भी ज्यादा खराब हो जाती है।

कोरियन ग्लास स्किन का क्रेज

साल 2024 में हर कोई अपनी त्वचा को कोरियन लोगों के जैसे बनाना चाह रहा था। जिसके चलते लोग तरह-तरह के उपाय भी करते रहते थे। कई लोग खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए बिना पूरी जानकारी के ही बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे आजमाने लगे। कोरियन ग्लास स्किन केवल सही तरीके से देखभाल और कुछ ही स्किन टाइप लोगों के लिए संभव हो पाती है।

बिना सोचे समझे सीरम का इस्तेमाल

साल 2024 में सीरम का क्रेज भी काफी हद तक बढ़ गया, जिसे देखो वही सीरम का इस्तेमाल करते नजर आने लगा। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वीडियो देखकर ना जाने लोग कितने महंगे-महंगे सीरम लगाने लगे। लेकिन पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से लोग सीरम के दौरान कई गलतियां कर बैठे हैं।

जैसे कि सीरम को मॉइश्चराइजर के साथ लगाना है या नहीं ,और अगर लगाना है तो मॉइश्चराइजर के पहले लगाना है या बाद में, सोने से पहले लगाकर सोना है या फिर उठने के तुरंत बाद लगाना है। सही समय और सही इस्तेमाल की जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को सीरम से भी कई नुकसान पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर बताए गए प्रोडक्ट्स

सोशल मीडिया पर कुछ लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे बताने लगे हैं तो वहीं कुछ लोग तरह-तरह के नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स बताने लगे हैं, प्रोडक्ट कई बार बहुत महंगे भी होते हैं, लेकिन लोग जब वीडियो में उन प्रोडक्ट को देखते हैं और उन प्रोडक्ट को दिखाने वाली मॉडल का चेहरा देखते हैं, तो वह इन प्रोडक्ट को खरीदने के लिए मजबूर हो जाते हैं और फिर बिना सोचे समझे प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं, फिर अपने चेहरे पर लगाने लगते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews