गर्मियों के लिए 3 बेस्ट होममेड क्लासिक टोनर टिप्स, अब डल स्किन को कहें अलविदा और पाएं नेचुरल ग्लो!

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर निखार पा सकती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलेगा।
Skin Toner

गर्मी के मौसम में स्किन का खास ख्याल (Skin Care Tips in Summer) रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। तेज धूप की किरणें, पसीने की चिपचिपाहट और चेहरे पर धूल व प्रदूषण के कारण त्वचा बेजान और डल हो जाती है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जिसका असर कुछ समय तक के लिए होता है। इसके लिए उन्हें अपनी जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ती है। इन खर्चों से बचने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे पर निखार पा सकती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलेगा।

गर्मी को मात देने के लिए आप नेचुरल क्लासिक फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हर दिन आपका ग्लो बढ़ाएंगे। इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। आपको ध्यान रखना है कि होममेड टोनर 5-7 दिनों तक ही फ्रिज में स्टोर करें।

खीरा और एलोवेरा

गर्मी के मौसम में स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए आप खीर और एलोवेरा का टोनर बना सकती हैं, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड रहेगा और इसकी चमक बढ़ेगी। इस टोनर को बनाने के लिए आप एक खीरा को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में डालकर ब्लेड करके इसका रस निकालें। अब उसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिला लें। आप चाहे तो थोड़ा सा गुलाब जल भी इसमें मिला सकती हैं। अब इस टोनर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, फिर इस स्प्रे बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल: आप चाहे तो इस स्प्रे का इस्तेमाल 2 बार दिन में कर सकती हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी। साथ ही यह फ्रेश भी दिखेगा।

ग्रीन टी और नींबू

गर्मी में स्किन को बेजान बनाने से बचने के लिए आप ग्रीन टी और नींबू का टोनर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को साफ और टाइट बनाते हैं। इसके अलावा, टॉक्सिंस को हटा देते हैं। इसके लिए आपको 1 कप पानी में ग्रीन टी बैग डालकर 10 मिनट तक छोड़ देना है। इसके बाद 1 चम्मच नींबू का रस मिलना है। आप चाहे तो इसमें टी ट्री तेल भी मिला सकती हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल: आप चेहरा धोने के बाद कॉटन में मिलाकर लगा सकती हैं। इससे स्किन में निखार आएगा। आप यह दिन भर में कई बार अप्लाई कर सकती हैं।

गुलाब जल और चंदन

इसके अलावा, आप गुलाब जल और चंदन का क्लासिक टोनर इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्कीन में ग्लो लाता है। यह टोनर गर्मी के मौसम में पसीने और जलन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसे बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच से गुलाब जल लेकर उसमें 1 चम्मच चंदन का पाउडर मिला लेना है। इसे अच्छी तरह से मिलाकर छान लें, ताकि चंदन के कण उसमें ना रह जाए। फिर इस स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल: आप रोज सुबह उठकर और रात में सोने से पहले इस टोनर को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं, इससे स्किन को ठंडक मिलेगी। साथ ही नेचुरल निखार आएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews