स्ट्रॉन्ग और शाइनी हेयर के लिए बेस्ट हैं ये 3 नेचुरल शैंपू, जानें बनाने की विधि

मार्केट के केमिकल युक्त शैंपू लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे झड़ना, पतलापन और अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं।
Monsoon Hair Care

महिलाएं अपने हेयर केयर के लिए मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के ब्रांडेड शैंपू का इस्तेमाल करती हैं, जो की पूरी तरह से केमिकल युक्त होता है। यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बालों को बुरी तरह से डैमेज कर देता है। इसके अलावा, बाल बहुत जल्दी झड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे पतले हो जाते हैं। यह समस्या खासकर महिलाओं में आम बन चुकी है, जिससे निपटने के लिए वह हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं पड़ता। पैसे और समय दोनों बर्बाद करने के बावजूद बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाने के कारण महिलाएं निराश हो जाती हैं। कई बार इन सब केमिकल का उल्टा रिएक्शन भी देखने को मिलता है।

अब आपको बालों की केयर करने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, बल्कि हम आपके घर पर ही नेचुरल शैंपू बनाकर इस्तेमाल करने के उपाय बताएंगे।

नेचुरल शैंपू

कुछ आसान चीजों से आप घर पर ही नेचुरल शैंपू बना सकते हैं, जो न केवल बालों को साफ करेंगे, बल्कि उन्हें पोषण भी देंगे। इसके अलावा बालों को मजबूत और चमकदार बनाएंगे। आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं।

शिकाकाई और रीठा का शैंपू

आप घर पर शिकाकाई और रीठा का शैंपू बन सकती हैं, जिसके लिए आपको दो चम्मच सिक्का कई पाउडर, रीठा पाउडर, अमला पाउडर और पानी लेना है। पहले पानी को गर्म करके उनमें इन तीनों पाउडर को अच्छी तरह से मिला ले, और रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इस मिश्रण को छान ले। अब इस लिक्विड को अपने बालों पर अप्लाई करें, धीरे-धीरे मसाज करते हुए इसे धोए या थोड़ा काम जाग देगा, लेकिन यह बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

एलोवेरा और नारियल तेल का शैंपू

आप अपने बालों के लिए एलोवेरा और नारियल तेल का शैंपू बन सकती हैं, जो की सबसे बेस्ट माना जाता है। इससे रुक बाल सॉफ्ट शाइनी और चमकदार बन जाते हैं। आपको इसके लिए एलोवेरा जेल, दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच ग्लिसरीन और बिना केमिकल वाला माइल्ड लिक्विड सॉप लेना है, जिसे एक बॉल में अच्छी तरह से डालकर मिला लें। अब इसे किसी बोतल में भरकर रख ले, आप जब भी बाल धोए इस शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेसन और दही का शैंपू

आप बेसन और दही का शैंपू बन सकती हैं, जो की बालों में मौजूद डैंड्रफ को जड़ से खत्म करता है। इसके लिए आपको तीन से चार चम्मच बेसन, दो से तीन चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस लेना है। अब इन तीनों को बोल में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले। अब बाल को धोने से पहले इसे हल्का सा जिला करें और स्कैल्प पर इस मिश्रण को अच्छी तरह से लगा लें। करीब 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दे। फिर ठंडा स्वच्छ पानी से बाल को धो लें। यह बालों से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटा देगा। साथ ही डैंड्रफ को भी खत्म करने में सहायक होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews