Teachers Day पर अपने शिक्षक को गिफ्ट करें ये खास तोहफे, खुशी से खिल उठेगा चेहरा

शिक्षक दिवस के मौके पर हर व्यक्ति अपने गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जाहिर करता है। अगर इस टीचर्स डे पर आप अपने गुरु को कुछ प्यारा गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ आइडियाज बताते हैं।
Teachers Day

Teachers Day Gift: 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वह दिन है जब सभी बच्चे अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना प्रकट करते हैं। स्कूलों में इस दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें टीचर्स और बच्चे दोनों ही बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

शिक्षक हमारे जीवन में आने वाला वह इंसान होता है जो हमें अच्छे और बुरे की सीख देता है और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। भारत में तो वैसे भी गुरु को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। जो महान शिक्षक होने के साथ-साथ देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

अगर टीचर्स डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को कोई प्यारा गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको क्या लेना चाहिए तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देते हैं जो आप अपने फेवरेट टीचर को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह सारी चीज बजट में भी फिट रहेगी और आपके टीचर को काफी पसंद आएगी।

स्मार्ट नोटबुक

बाजार में आपको आसानी से स्मार्ट नोटबुक मिल जाएगी। टीचर को गिफ्ट देने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप चाहे तो इस पर कोई प्यारा सा मैसेज लिखकर उन्हें दे सकते हैं। इस पर कोई सुंदर सी पेंटिंग भी बनाई जा सकती है। यह बहुत कम कीमत में आपको मिल जाएगा।

डायरी या किताब

टीचर को गिफ्ट देने के लिए डायरी या किताब दोनों ही बेहतरीन चीज है। जाहिर सी बात है शिक्षकों को किताबें पढ़ने का शौक होता है। हर शिक्षक अपने पास डायरी जरूर रखता है ताकि वह जरूरी चीजों को नोट कर सके। ऐसे में यह बेस्ट गिफ्ट होने वाला है।

पेन

शिक्षक और कलम का कितना गहरा नाता है यह तो हम सभी जानते हैं। टीचर्स डे को शानदार बनाने के लिए आप अपने शिक्षक को फाउंटेन पेन, इंक पेन बॉल पॉइंट पेन गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो पेन पर शिक्षक का नाम भी लिखवा सकते हैं या फिर कोई अच्छी थॉट भी लिखी जा सकती है।

मग

एक प्यारा सा मग भी शिक्षक दिवस के तोहफे के तौर पर दिया जा सकता है। इसमें आप कुछ इंस्पिरेशनल कोट्स लिखवा सकते हैं। जब भी आपके शिक्षक इसका इस्तेमाल करेंगे उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।

पौधा

आप चाहे तो गिफ्ट के तौर पर एक प्यारा सा पौधा भी दे सकते हैं। पौधे ऐसी चीज है जो हर किसी को पसंद आते हैं। ऐसे में शिक्षक को एक मिनी प्लांट दिया जा सकता है। इस तरह के पौधों को ज्यादा मेंटेन करने की जरूरत नहीं पड़ती और यह डेस्क पर खूबसूरत लगते हैं।

की रिंग

अगर आप चाहे तो अपने टीचर को एक प्यारा सा की चैन भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें वह अपने जरूरत की चाबियों को लगा पाएंगे। आजकल आसानी से की चैन पर कोई कोटिया मैसेज भी लिखवाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews