Cheetah के साथ सेल्फी लेते दिखा शख्स, वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

selfie

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ये बात तो बिलकुल सच है कि सेल्फी (Selfie) लेने के लालच में लोग अपनी जान को दांव पर लगा देते हैं। सेल्फी लेते समय एक्सीडेंट का शिकार हुए लोगों के ना जाने कितने ही किस्से अब तक सामने आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है। वीडियो में एक शख्स चीता के साथ सेल्फी लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग यह पूछ रहे हैं कि यह आदमी जिंदा भी है या मर गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में जंगल सफारी के दौरान एक जीप पर अचानक ही चीता आकर चढ़ जाता है। चीते को इस तरह से जीप के रूफटॉप पर देखकर घबराने की जगह गाड़ी का ड्राइवर सेल्फी लेने के लिए खड़ा हो जाता है। वीडियो में शख्स चीते के मुंह के बिल्कुल पास दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल करने लगे हैं।

Must Read: Navratri 2022 : जाने अष्टमी-नवमी पर होने वाले विशेष हवन का महत्व, राशि अनुसार करें मां की साधना

वीडियो में दिख रहा है कि चीते को अपने इतना करीब देख कर गाड़ी में बैठे पर्यटक घबरा गए हैं। लेकिन गाड़ी का ड्राइवर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है। शायद कुछ लोग यह भी सोच रहे होंगे कि यह बंदा आखिरकार करना क्या चाहता है। इसी बीच चीता घुर्राता भी है जिसे देखकर ड्राइवर भी डर जाता है। इसके बाद भी वह किसी ना किसी तरह से सेल्फी ले ही लेता है।

https://twitter.com/i/status/1572420386935148544

वीडियो को एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा अफ्रीकन सेल्फी इन चीता स्टाइल। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये महान आत्मा जिंदा भी है या नहीं। दूसरे यूजर कहा कि यह तो यमराज के साथ सेल्फी ले रहा है। वीडियो देखकर सभी हैरान हो रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews