आधार कार्ड के जरिए हो सकता है आपके साथ भी फ्रॉड, हो जाएं सावधान! इस तरह करें बचाव

इसे आप ट्रैवल के दौरान यूज कर सकते हैं या फिर किसी भी होटल में बुकिंग करते वक्त भी माक्सड आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
aadhaar card update

Aadhaar Card Fraud Protect Tips : जैसे ही बच्चा धरती पर जन्म लेता है, उसका पहचान पत्र बन जाता है। इसका मतलब है कि वह सरकार के नजर में आ चुका है। जब बड़ा होता है, तो स्कूल में एडमिशन लेता है। इसके बाद धीरे-धीरे जैसे-जैसे वह बड़ा होता जाता है, तरह-तरह के पहचान पत्र बनने लगते हैं। वहीं, 18 साल पूरा होते ही वोटर आईडी कार्ड में भी नाम दर्ज कर दिया जाता है। हालांकि, अब तो कोई भी काम आधार कार्ड के जरिए बेहद आसानी से हो जाता है। कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान किस तरीके से दिखाएगा। इसके लिए वह अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट या फिर अन्य दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आदि दिखा सकता है। यह सभी दस्तावेज सरकारी कामों में बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा, अगर आप बाहर किसी होटल में ठहरना चाहते हैं, तो इसके लिए भी आपको इन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी जमा करवानी होती है। बहुत से होटल में केवल आधार कार्ड जमा करने पर ही आपको रूम मिल जाता है, लेकिन कई बार लोग इसमें फ्रॉड का भी शिकार हो जाते हैं। यदि आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आपका आधार कार्ड के नंबर का कोई भी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है, बल्कि इससे आप बिल्कुल सुरक्षित हो जाएंगे।

Aadhaar card

इस तरह करें बचाव

आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए आप माक्सड आधार कार्ड का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के लिए कर सकते हैं। जिसमें आधार कार्ड के पहले 8 नंबर छुपे होते हैं और केवल 4 नंबर ही दिखते हैं। इस कारण कोई भी आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसे आप ट्रैवल के दौरान यूज कर सकते हैं या फिर किसी भी होटल में बुकिंग करते वक्त भी माक्सड आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब मन में यह सवाल आता है कि यह कैसा आधार कार्ड है, क्या यह सुरक्षित है और आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

इन सवालों का यह जवाब है कि माक्सड आधार कार्ड आपके ओरिजिनल आधार कार्ड का एक वजन होता है, जिसे एयरपोर्ट या फिर होटल आदि में फ्रॉड से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बिल्कुल वैधानिक दस्तावेज है। इसे आप यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप https.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाए।
  • यहां आपको माक्सड आधार कार्ड ऑप्शन पर जाना है।
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड डाल दें।
  • फिर नीचे दिए गए सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर टैप करें।
  • इसे करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना है।
  • उसके बाद डाउनलोड ऑप्शन सेलेक्ट करके चेक बॉक्स में डाउनलोड माक्सड आधार कार्ड ऑप्शन टैप करें।
  • इसके बाद सबमिट ऑप्शन टैप करके अपना माक्सड आधार कार्ड डाउनलोड कर लें।

बता दें कि यह सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है होने वाले फ्रॉड को रोकने का। इसके लिए आपको पासवर्ड भी क्रिएट करना पड़ेगा, जिसमें आप अपने नाम के चार अक्षर और अपनी जन्मतिथि का महीना या फिर ईयर डाल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews