
सुबह दिन की शुरुआत चाय से करने वाले लोग बिना इसके एनर्जेटिक महसूस नहीं कर पाते हैं। टी एक ऐसी लत है, जिसके बिना पूरा दिन अधूरा सा लगता है। चाय की दीवानगी लोगों के बीच इस कदर है कि इस पर लोग शेरो-शायरी भी करते हैं। हर गली, मोहल्ले और नुक्कड़ पर आपको चाय की टपरी देखने को मिलेगी, जहां भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। चाय की टपरी पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। यहां लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, सामाजिकता को बढ़ावा मिलता है, एक-दूसरे से कई तरह की खबरें जानने को मिलती हैं। यहां हर तबके के लोग चाय पीने के लिए जमा होते हैं। आजकल चाय की दुकानों में भी इसकी वैरायटी मिलने लगी है।
इसमें दूध वाली चाय, काली चाय, लाल चाय, ग्रीन टी आदि शामिल है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से चाय पीते हैं।
बेस्ट कांबिनेशन
हालांकि, आज का हमारा आर्टिकल ग्रीन टी पर बेस्ड है, जिसमें यदि एक चुटकी दालचीनी मिला दिया जाए, तो यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। यह पावर बेस्ड कांबिनेशन है, जो शरीर को अनेकों लाभ पहुंचाता है।
सेहत का खजाना
सबसे पहले हम आपको बता दें कि दालचीनी सेहत के लिए एक अद्भुत खजाना माना जाता है। ऐसे में यह यदि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी के साथ मिल जाए, तो सेहत में बहुत ही ज्यादा सुधार ला सकता है। दालचीनी केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी फेमस है। दालचीनी से कई तरह की औषधियां आयुर्वेद में तैयार की जाती हैं, जो कि ग्रीन टी के साथ मिलाकर पीने से कई गुना तक असर बढ़ा देती हैं।
फायदे
- यदि आप वेट लूज करना चाहते हैं, तमाम कोशिशों के बाद भी यह पॉसिबल नहीं हो पा रहा है, तो आपको ग्रीन टी के साथ दालचीनी मिलाकर पीना चाहिए, जिसका असर आपको चंद दिनों में देखने को मिल जाएगा। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न हो जाती है, वहीं ग्रीन टी फैट ऑक्सीडेशन को बेहतर बनाती है, जिससे पेट और कमर के आसपास जमी चर्बी घट जाती है।
- आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। वह अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए नियमित तौर पर दवाई भी लेते हैं, लेकिन यदि दालचीनी और ग्रीन टी को मिलाकर पिया जाए, तो यह कांबिनेशन बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। दालचीनी इन्सुलिन सेंसटिविटी को बेहतर बनाती है, वहीं ग्रीन टी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है।
- दिल की बीमारियों से राहत पाने के लिए भी ग्रीन टी में आप दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा न के बराबर हो जाता है।
- यदि आप खुद को एनर्जेटिक महसूस नहीं करते हैं, दिनभर आपको लो फील होता है, तो आप इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही खुद को ताजा रखने के लिए ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपका काम में मन भी लगेगा और आप एकदम फुर्ती से सारे काम कर पाएंगे।
ऐसे बनाएं
इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। आपको सबसे पहले एक कप गर्म पानी लेना है, जिसमें अपना ग्रीन टी बैग डाल देना है। इसमें छोटा टुकड़ा दालचीनी या एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं। अभी से 3 से 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि दोनों चीजें आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं। इसके बाद इसे कप में छानकर पी सकते हैं। आप इसके स्वाद को थोड़ा बढ़ाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

