टैनिंग को हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा निखरा और साफ रंग!

कुछ लोग धूप में बैठने या निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता। ऐसे में आप घरेलू उपाय अपना कर हाथ-पैर और चेहरे की टैनिंग को हटा सकते हैं।
Tanning Remove Tips

Tanning Remove Tips : अक्सर लोग जब धूप में बाहर निकलते हैं, तो टैनिंग के कारण उनकी स्कीन काली पड़ जाती है। वहीं, सर्दी के मौसम में धूप में बैठने के कारण भी हाथ पैर में टैनिंग आ जाती है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपके किचन में मौजूद उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करने से ट्रेनिंग को रिमूव किया जा सकता है और इससे निजात पाया जा सकता है।

धूप में बैठने से शरीर में ट्रेनिंग होने लगती है और इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह जल्दी जाने का नाम नहीं लेते।

ऐसे हटाएं टैनिंग

ऐसे में यदि आप महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार इसका नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलता है। कुछ लोग धूप में बैठने या निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता। ऐसे में आप घरेलू उपाय अपना कर हाथ-पैर और चेहरे की टैनिंग को हटा सकते हैं।

लगाएं ये पेस्ट

आप कटोरी में एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी और दूध मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद 15 मिनट तक चेहरे और हाथ-पैर में लगा कर रखें। सूख जाने के बाद इसे पानी से साफ कर लें, आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार कर सकते हैं, जिससे सारी गंदगी साफ हो जाएगी।

पपीता और शहद

इसके अलावा, आप पपीता और शहद का मास्क लगा सकते हैं। दोनों को मिलाकर आपको एक पेस्ट तैयार करना है, जिसे आधे घंटे तक अपने चेहरे और हाथ-पैर पर लगा कर रखें, जिससे स्कीन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews