Adventure Places To Visit: त्योहारी सीजन पर परिवार व पार्टनर संग खूबसूरत और एडवेंचर ट्रिप करें प्लान

Adventure Places To Visit: त्योहारी सीजन पर परिवार व पार्टनर संग खूबसूरत और एडवेंचर ट्रिप करें प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क | घुमने के शौकीन लोगों को अगल-अलग मौसम में घूमना(Adventure Places To Visit) पसंद होता है। जो अक्सप ट्रैवलिंग करते रहते हैं। उन्हें नई-नई जगहों का सैर करना काफी पसंद होता है। किसी को पहाड़ों की वादियों में घूमना अच्छा लगता है, तो किसी को धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना, किसी को समुद्र का किनारा भाता है, तो किसी को रेगिस्तान की तपती गर्मी का लुफ्त उठाना अच्छा लगता है। बता दें कि टूरिस्म भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने-कोने से लोग यहां की खुबसुरती का दिदार करने आते हैं। यहां मौसम के हिसाब से भ्रमण किया जाता है। लोग सीजन के हिसाब से अपना टूर डिसाइड करते हैं, तो चलिए आज के इस खास आर्टिकल में हम आपको त्योहारी सीजन पर एडवेंचर ट्रिप और खूबसूरत डेस्टिनेशन (Adventure Places To Visit) के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें – ग्वालियर में पटाखों पर प्रतिबंध: पूर्व मंत्री पवैया ने कहा – मन व्यथित, चैंबर ने बताया हास्यास्पद, दी चेतावनी 

मनाली

पहाड़ों की वादियों में घुमना पसंद करने वाले लोगों को मनाली जाना चाहिए। बता दें कि मनाली अपने आप में बेहद खूबसूरत है जो कि समुद्र तल से 6,398 फीट ऊंचाई पर है। इस सीजन में आप अपने पार्टनर और परिवार के साथ रेल, बस, निजी वाहन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां आप हाईकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं।

ऋषिकेश

अगर आपने इस त्योहारी सीजन को यादगार बनाने का सोचा है, तो इसके लिए आप ऋषिकेश की सैर कर सकते हैं। बता दें कि ऋषिकेश को धर्मनगरी कहा जाता है क्योंकि वो यह धर्म और आस्था का जगह है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ घुमने जा सकते हैं। यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है, जहां नियमित तौर पर हर शाम गंगा की आरती की जाती है जो कि बहुत शांति प्रदान करता है।

स्पीति घाटी

त्योहारी सीजन पर एडवेंचर ट्रिप और खूबसूरत डेस्टिनेशन के नाम में स्पीति घाटी का नाम शामिल है। बता दें कि इस घाटी एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां झील के निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर है। सतलुज नदी का उद्गम तिब्बत से होता है, भारत-तिब्बत सीमा को पार करती है और स्पीति नदी से मिल जाती है।

लद्दाख

वैसे तो लद्दाख हमेशा ही घूमने के लिए हर मौसम अच्छा होता है, लेकिन हल्की ठंड और सुहाने मौसम का लुफ्त उठाने के लिए देश के मोस्ट वीजिट प्लेस पर भी आप अपनी छुट्टी बिता सकते हैं। यहां आप कम समय में खुबसुरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – कोरोना काल में माता-पिता को खो चुके विधायक ने इस वर्ष बच्चों के साथ अनोखे तरीके से मनाई दिवाली

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews