इस एयरपोर्ट से निकलकर 3 देशों में पहुंचेंगे आप, यहां सबके हैं अलग अलग कानून

सभी देश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ डॉमेस्टिक एयरपोर्ट भी होते हैं, जहां रनवे, टैक्सवे, टर्मिनल, पार्किंग, एरिया आदि होती है। एरोप्लेन में सफर करने से पहले चेकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।
Rewa Airport

Only Airport in The World Where You Land Will be taken Out to 3 Countries : एयरपोर्ट की शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी, जहां विमान उतरते हैं और उड़ान भरते हैं। हालांकि, यह बाकी अन्य संसाधनों से काफी महंगा होता है, लेकिन इसमें सफल करने से समय की काफी बचत होती है। जिसके लिए लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाता है। एयरपोर्ट व्यापार के साथ-साथ इंटरनेशनल नेटवर्क को भी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यहां लोगों को एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

आज हम आपको एक ऐसे एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में काफी अनोखा है। यहां की खासियत है कि जब आप यहां पर लैंड करेंगे, तो आप दो अलग-अलग देश में एक साथ बाहर निकाल सकते हैं।

दो अलग-अलग देश का कानून है लागू

जी हां! यह सुनने में काफी आश्चर्य जनक लग रहा होगा, लेकिन एक दरवाजे से निकलने पर अलग देश मिलेगा, तो दूसरे देश से निकलने पर अलग देश में आप पहुंच जाएंगे। इस एयरपोर्ट से तीसरा देश भी बहुत पास है, यानी आप एक ही एयरपोर्ट के माध्यम से तीन अलग-अलग देश में जा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग देश का कानून लागू है।

बेसल-मलहाउस-फ्रीबर्ग एयरपोर्ट

दरअसल, इस एयरपोर्ट का नाम बेसल-मलहाउस-फ्रीबर्ग एयरपोर्ट (Basel-Mulhouse-Freiburg Airport) है, जो कि तीन देशों से सटा हुआ है। एक्जिस्ट गेट से निकलते ही आप स्विट्जरलैंड में होंगे, तो दूसरे एक्जिस्ट गेट से निकलते ही आप फ्रांस पहुंच जाएंगे। मुख्यत: यह एयरपोर्ट फ्रांस में है, लेकिन यह स्विस और फ्रेंच कस्टम जोन में बात हुआ है। जिस कारण यहां पर दो अलग-अलग देशों के कानून लागू है। हालांकि, सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों के पास है।

इतिहास

इस एयरपोर्ट का इतिहास भी काफी रोचक रहा है। 1930 में यह सोचा गया कि ऐसा एयरपोर्ट बनाया जाए, जो दो देशों को आपस में जोड़ता है। हालांकि, दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस काम में रुकावट उत्पन्न हो गई, जिसे 1946 के बाद फिर से शुरू करके प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया। जिस कारण यह दुनिया का सबसे अनोखा एयरपोर्ट बन चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews