रिलेशनशिप टिप्स: युवाओं में छा रहा “वन डे स्टैंड” ट्रेंड, जानें क्यों और क्या है इसका अर्थ

भारत के अलावा कुछ देशों को छोड़कर, जहां विदेशी कल्चर फॉलो किया जाता है, वहां वन नाइट स्टैंड बहुत बड़ा है। युवाओं के बीच तेजी से मशहूर हो रहा यह शब्द धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपनी पकड़ बना रहा है।
one day stand

आजकल रिलेशनशिप में कई सारे शब्द ट्रेंड कर रहे हैं। भारत के अलावा कुछ देशों को छोड़कर, जहां विदेशी कल्चर फॉलो किया जाता है, वहां वन नाइट स्टैंड बहुत बड़ा है। युवाओं के बीच तेजी से मशहूर हो रहा यह शब्द धीरे-धीरे पूरी दुनिया में अपनी पकड़ बना रहा है। इसके बारे में अमूमन सभी लोग जानते हैं, लेकिन इन दिनों वन डे स्टैंड का चलन भी तेजी से चल रहा है। यह महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

आज के आर्टिकल में हम आपको वन डे स्टैंड के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे, जो कि बहुत अधिक प्रचलन में नहीं है। न ही इसका कोई सटीक अर्थ है।

वन डे स्टैंड

वन नाइट स्टैंड शब्द को सुनकर आसानी से यह कंज्यूम किया जा सकता है कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। वहीं, वन डे स्टैंड नाम के आधार पर ऐसा समझा जा सकता है कि किसी के साथ छोटी सी अनौपचारिक मुलाकात को यह नाम दे सकते हैं। इस दौरान जरूरी नहीं है कि शारीरिक संबंध बनाए जाएं।

हो सकता है डेट

यह एक प्रकार से डेटिंग हो सकता है। अमूमन बिजी लाइफस्टाइल में पार्टनर्स एक-दूसरे के लिए टाइम नहीं निकाल पाते। ऐसे में जब भी उन्हें मुलाकात करनी होती है, तो वह एक स्पेशल डे पर अपने क्वालिटी टाइम को एक-दूसरे के साथ स्पेंड करते हैं। वन डे स्टैंड का अर्थ यह भी हो सकता है कि किसी के साथ बिताया हुआ खास कल, जो फ्यूचर प्लान में कभी भी खत्म हो सकता है।

निकालते हैं एक-दूसरे के लिए समय

आमतौर पर वन डे स्टैंड में लोग कॉफी डेट, लॉन्ग ड्राइव पर जाना, कुछ देर शांति में सुकून के साथ एक-दूसरे के साथ बैठना आदि कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि इसका कोई भविष्य ही हो। यह शारीरिक संबंधों तक सीमित नहीं होता है। मॉडर्न डेटिंग जैसे टिंडर या बम्बल के दौर में लोग एक दिन की मुलाकात को डेट कहते हैं, जो कि वन डे स्टैंड हो सकता है।

बढ़ रहा ट्रेंड

आधुनिक युग में युवाओं के बीच वन नाइट स्टैंड तो बहुत ही आम शब्द है, लेकिन वन डे स्टैंड उनके लिए नया है। कई बार हंसी-मजाक में भी हम अपने दोस्तों को यह कहते हैं कि हमने किसी खास व्यक्ति के साथ कुछ वक्त बिताया, डेट पर गए। इसे वन डे स्टैंड के रूप में देखा जा सकता है। धीरे-धीरे यह पॉपुलर होता जा रहा है, जो कि एक प्रकार से अनौपचारिक मुलाकात है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews