Almond Peel: स्किन की समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे बादाम के छिलके, खिल उठेगी त्वचा

Almond Peel

Almond Peel Benefits: बादाम में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कई बार बादाम में मौजूद छिलकों को निकालकर फेंक दिया जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बादाम के छिलके में कई सारे पोषक तत्व है जो हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं।

बादाम के छिलके में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे शानदार पोषक मौजूद रहते हैं। बादाम के छिलकों का प्रयोग स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए किया जा सकता है। आज हम आपको बादाम के छिलकों को इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं और यह भी बताते हैं कि इसके क्या फायदे होंगे।

ऐसे करें अप्लाई Almond Peel

बादाम के छिलकों को चेहरे पर लगाने के लिए आपको उन्हें सुखाना होगा। सुख जाने के बाद कॉफी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को स्क्रब की तरह चेहरे पर इस्तेमाल करें। देखते ही देखते आपकी स्किन संबंधित समस्याएं खत्म होने लगेंगी।

पिंपल्स और रिंकल्स होंगे दूर

बादाम के छिलकों में एंटी एजिंग गुण मौजूद होता है। यही वजह है कि झुर्रियों की समस्या खत्म होती है। स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स भी नहीं होते हैं।

चेहरा करेगा ग्लो

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन को मॉइश्चराइजर मिलेगा। बादाम के छिलके का पाउडर स्क्रीन की ड्राइनेस को दूर कर देता है, जिससे त्वचा चमकने लगती है।

टैनिंग होगी दूर

बादाम के छिलके स्किन में मौजूद सारी डेड स्किन सेल्स को निकाल देते हैं। जिससे त्वचा निखरने लगती है और सारी टैनिंग खत्म हो जाती है।

दाग धब्बों से छुटकारा

बादाम का स्क्रब चेहरे पर पहले से मौजूद दाग धब्बों को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल या फिर एक्ने के निशान हैं तो बादाम के छिलकों का पेस्ट इन्हें समय के साथ खत्म कर देगा।

(Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी एक सामान्य सूचना है। उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews