पानी में मनी प्लांट लगाने के जबरदस्त टिप्स, जल्दी दिखेगा असर

मनी प्लांट न केवल घर की खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। खास बात यह है कि इसे पानी में आसानी से उगाया जा सकता है.
Money Plant

घर पर पेड़-पौधे लगाने का शौक न सिर्फ़ लोगों के शौक़ को पूरा कर रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद कर रहा है. घर पर लगाए गए सुंदर-सुंदर पौधे न सिर्फ़ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं.

आउटडोर और इंडोर प्लांट्स की देखभाल करने में बहुत अंतर होता है. इंडोर प्लांट्स को ना ज़्यादा पानी की आवश्यकता होती है ना ही ज़्यादा धूप की वहीं आउटडोर प्लांट्स को धूप और अधिक पानी की आवश्यकता होती है.

मनी प्लांट का पौधा (Money Plant)

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में पाया जाता है गाँव से लेकर शहर में लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा ज़रूर लगाते हैं. यह एक ऐसा पौधा है जैसे न सिर्फ़ घर के बाहर बल्कि घर के अंदर भी लगाया जा सकता है. इसकी यही खासियत है कि यह मिट्टी और पानी दोनों में पनप सकता है.

अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि मिट्टी में लगाया गया मनी प्लांट का पौधा तो फिर भी अच्छे से बढ़ जाता है, लेकिन पानी में लगाया गया मनी प्लांट का पौधा कई बार मुरझा जाता है या ग्रोथ रुक जाती है. अगर आपको भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप पानी में ही अपने मनी प्लांट के पौधे को लगा पाएंगे और प्लांट ख़ूब बढ़ेगा.

समय पर बदलें पानी

अगर आप पानी में मनी प्लांट लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि समय समय पर उसका पानी बदलना चाहिए.

शुरू के दिनों में हफ़्ते में दो बार पानी बदलना चाहिए जिससे पौधे को ताज़ा पोषण मिले और उसमें फंगस न लगे. कुछ समय के बाद आप पानी बदलने का समय बढ़ा सकते हैं और फिर 15 दिनों में एक बार पानी बदल सकते हैं.

ऐसी होनी चाहिए बोतल

मनी प्लांट का पौधा पानी में लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप किस तरह की बॉटल यह कंटेनर में पौधा लगा रहे हैं.

अगर कांच की बोतल में पौधा लगा रहे हैं तो उसे पूरी तरह पानी से न भरें. बोतल को कम से कम एक तिहाई हिस्सा ख़ाली छोड़ दें, ऐसा करने से पौधों की जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी.

DAP खाद का इस्तेमाल

मनी प्लांट की ग्रोथ को अच्छे से बढ़ाने के लिए आपको DAP खाद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बाज़ार में इस खाद के दाने मिलते हैं, आप 7-8 दाने DAP खाद लाकर पानी में डाल सकते हैं.

यह पौधे को आवश्यक पोषण प्रदान करेगा और उसकी जड़ों को मज़बूत बनाएगा. DAP खाद की पोषक तत्व मनी प्लांट की ग्रोथ को तेज़ी से बढ़ाने में मदद करते हैं जैसे आपका पौधा हरा भरा और सुस्त बना रहेगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews