सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अंजीर की बर्फी, जानें इसके फायदे और आसान रेसिपी

anjeer ki barfi

Anjeer Barfi Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवों का बड़ा योगदान रहता है। अंजीर भी एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। बहुत लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है इसलिए लोग इसे खाना नजरअंदाज करते हैं। अगर आपको भी अंजीर खाना पसंद नहीं है और आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो आप अंजीर की बर्फी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

अंजीर में मैग्नीशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, आयरन और विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसी प्रकार यह पोषक तत्व अंजीर की बर्फी में भी पाए जाते हैं। इसलिए अंजीर की बर्फी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि अंजीर की बर्फी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं। साथ ही अंजीर की बर्फी कैसे बनाई जाती है, तो चलिए जानते हैं।

अंजीर की बर्फी से सेहत को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं

पाचन तंत्र को करे दुरुस्त

अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करती है। अंजीर से बनी बर्फी खाने से कब्ज, अपज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

रक्तचाप को नियंत्रित करे

अंजीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी खाने से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लाभ मिल सकता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अंजीर की बर्फी खाने की सलाह दी जाती है।

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए

अंजीर में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट हृदय को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। अंजीर से बनी बर्फी खाने से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

अंजीर में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती है।

कैसे बनाएं अंजीर की बर्फी

सामग्री:

1 कप सूखे अंजीर
1/2 कप दूध
1/2 इलायची पाउडर
2 चम्मच देसी घी
थोड़ी सी केसर

बनाने की विधि:

1. अंजीर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सूखे अंजीर को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें।

2. जब अंजीर अच्छे से भीग जाए। फिर इसके बाद पानी से निकालें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

3. अब एक पैन में दूध उबाल लें। जब दूध अच्छी तरह से उबल जाए तो उसमें अंजीर के टुकड़े डाल दें। अंजीर के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर उसमें इलायची पाउडर डाल दें।

4. अब इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें।

5. फिर इस मिश्रण में देसी घी डालें और थोड़ी सी केसर डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।

6. अब इस बर्फी के मिश्रण को बर्फी के सांचे में डालकर जमने दें। अगर घर में बर्फी का सांचा नहीं है तो आप थाली में मिश्रण की परत जमाए और फिर बर्फी के आकार में काट लें।

7. इस तरह अंजीर की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है अब आप इसे आनंद से खाएं। यह बर्फी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews