कल से शुरू होगा Anti Valentine Week, मनाए जाएंगे ये दिन, यहां देखें लिस्ट

Anti Valentine Week

Anti Valentine Week 2023: कुछ दिनों से हवा में प्यार की महक घुली हुई है। कपल्स में बेशुमार प्यार देखा जा रहा है और सभी अपने-अपने अंदाज में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के साथ ये पूरा हफ्ता खत्म हो गया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब सप्ताह की शुरुआत होने वाली है जिसमें प्रेम और रोमांस की कोई जगह नहीं है। वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन से एंटी वेलेंटाइन वीक मनाने का सिलसिला शुरू होगा। इसमें भी सात अलग-अलग दिन होंगे जिसमें प्यार तो नहीं बल्कि थप्पड़ और लात जैसी चीजें शामिल हैं। आज हम आपको इस वीक से जुड़ी जानकारी देते हैं।

क्यों मनाया जाता है Anti valentine Week

15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक एंटी वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। ये एक ऐसा सप्ताह है जिसका प्रेम से कोई लेना देना नहीं है। 15 फरवरी को स्लैप डे से इसकी शुरुआत होती है जो 21 फरवरी को ब्रेकअप डे पर खत्म होता है। इन सभी के बीच परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, किक डे, मिसिंग डे सेलिब्रेट किए जाते हैं। यह सब सुनने में भले ही अजीब लगता है लेकिन कुछ कपल्स इसे मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करते दिखाई देते हैं। सबसे आखिर में पड़ने वाला ब्रेकअप डे थोड़ा बुरा जरूर लग सकता है खासकर उन लोगों को जिनका पाटनर उन्हें छोड़कर चला गया है।

स्लैप डे

15 फरवरी के दिन एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और पहला दिन स्लैप डे का होता है। इस दिन गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड एक दूसरे को दिए गए दर्द और स्ट्रेस को दूर करने के लिए सेलिब्रेट करते हैं। मजे के लिए कुछ लोग स्लैप डे पर एक दूसरे को थप्पड़ भी मारते हैं।

किक डे

16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है, इस दिन को एक्स पार्टनर से मिली नेगेटिव और बुरी भावनाओं को लात मार कर बाहर निकालने के लिए मनाया जाता है।

परफ्यूम डे

17 फरवरी के दिन एंटी वेलेंटाइन वीक का तीसरा दिन परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन आप भी अपना पसंदीदा परफ्यूम लगाकर मौज मस्ती कर सकते हैं।

फ्लर्ट डे

18 फरवरी के दिन फ्लर्ट डे मनाया जाता है। इस दिन आप किसी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं और उसे अच्छी तरीके से जानने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं हैं कि आप किसी से जबरदस्ती फ्लर्ट करने लगे।

कन्फेशन डे

19 फरवरी को अगर आप अपने पार्टनर के सामने कोई कन्फेशन करना चाहते हैं तो यह दिन बेस्ट है। इस दिन आप अपनी पिछली गलतियों के लिए पार्टनर से माफी मांग सकते हैं। कपल्स अगर चाहे तो इस दिन खुद से ये प्रॉमिस कर सकते हैं कि वो अब ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे जो उनके पार्टनर को हर्ट करे।

मिसिंग डे

20 फरवरी को मिसिंग डे मनाया जाता है। यह वह दिन है जब आप अपने किसी करीबी को ये बता सकते कि आप उसे बहुत मिस करते हैं। इस दिन आप अपनी फीलिंग्स उस व्यक्ति के सामने रख सकते हैं।

ब्रेकअप डे

21 फरवरी को एंटी वेलेंटाइन वीक का आखरी दिन यानी ब्रेकअप देता है। ब्रेकअप डे का मतलब व्यक्ति को यह समझाना है की चीजें भले ही बदल रही हो लेकिन जीवन में कभी भी जीने की इच्छा को कम नहीं होने देना चाहिए।

अगर आप भी वैलेंटाइन डे मनाने वालों में शामिल नहीं है और आपके लिस्ट में एंटी वेलेंटाइन डे शामिल होते हैं तो यह कल से शुरू हो रहे हैं। आने वाले 6 दिनों तक इन सभी दिनों को इनके महत्व के हिसाब से मनाने की कोशिश करें। स्लैप डे या किक डे का मतलब किसी को चांटा या लात मारना नहीं होता है बल्कि इनके पीछे कुछ तथ्य जुड़े हुए हैं जो व्यक्ति के जीवन में बहुत जरूरी है। इन दिनों को अगर इनके महत्व को जानकर मनाया जाए तो हमारे जीवन में कहीं ना कहीं काम जरूर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews