स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर और मन दोनों को राहत देती है गुलाब की चाय, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

हर गली मोहल्ले में चाय की टपरी मिल जाएगी, जहां लोगों का जमावड़ा सुबह से शाम तक देखने को मिलता है। यहां लोग चाय पीने के साथ ही एक-दूसरे से बातचीत भी करते हैं और तरह-तरह की बातों पर चर्चा करते हैं।
Rose Tea

चाय एक ऐसा नशा है, जिसे लग जाए उसे इसके बिना अधूरा सा लगता है। कुछ लोगों के लिए यह उनका पहला प्यार जैसा होता है। लोग चाय पर तरह-तरह की शायरियां भी लिखते हैं। इसे पीने से दिमाग को आराम मिलता है और एक रिफ्रेशमेंट के साथ एनर्जेटिक तरीके से काम में भी मन लगता है। हर गली मोहल्ले में चाय की टपरी मिल जाएगी, जहां लोगों का जमावड़ा सुबह से शाम तक देखने को मिलता है। यहां लोग चाय पीने के साथ ही एक-दूसरे से बातचीत भी करते हैं और तरह-तरह की बातों पर चर्चा करते हैं।

भारत में बहुत कम ही लोग गुलाबी चाय के बारे में जानते होंगे, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत और मन दोनों को राहत पहुंचती है।

गुलाब की चाय के फायदे

  • गुलाब की चाय में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन मौजूद है, जो इसे हर्बल चाय बनाता है। यह वेट लॉस करने से लेकर त्वचा की चमक को बढ़ाने में मददगार होता है। यदि आप इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करें, तो यह कई मामले में फायदेमंद हो सकता है।
  • गुलाब की चाय में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो की पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसे डेली डाइट में शामिल करने पर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। गुलाब की चाय पीने से फैट तेजी से बर्न होता है। यह वजन घटाने में भी मददगार होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिसे हेल्थी ड्रिंक भी माना जाता है।
  • गुलाब की चाय डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। इसमें आप चाहे तो इलायची और दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।
  • गुलाब की चाय स्कीन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनता है। साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
  • यदि दिमाग में कई तरह की बातें चल रही हो और मन अशांत हो, तो गुलाब की चाय पी सकते हैं। इससे तनाव, स्ट्रास और चिड़चिड़ापन से मुक्ति मिल सकती है। यह मूड को बेहतर बनाता है। साथ ही दिमाग को शांति प्रदान करता है।
  • गुलाब की चाय हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रामबाण इलाज माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर लेवल को भी कंट्रोल रखता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।

ऐसे बनाएं

गुलाब की चाय बनाना बहुत ही आसान है। यह बाकी सब चाय की तरह ही बनाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले पानी को उबाल लें। अब इसमें गुलाब की सूखी पत्तियां डालें और इसे 5 से 7 मिनट तक तक धककर रखें। अब इसे कप में छान कर निकाल लें। आप चाहे तो इसमें शहर भी मिला सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews