Makeup Tips: इन आसान टिप्स की मदद से अप्लाई करें ब्लश, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Makeup Tips

Makeup Tips: मेकअप हर किसी की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। यह आम व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। महिलाएं तो खास तौर पर मेकअप अप्लाई करती हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां हो या फिर जॉब करने वाली या फिर ग्रहणी मेकअप करना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि अच्छा मेकअप करने के लिए मेकअप करने के तरीके की जानकारी होना भी बहुत जरूरी है।

जब हम मेकअप करते हैं तो प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, आईलाइनर, आई शैडो, लिपस्टिक और कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। ब्लश एक ऐसा प्रोडक्ट है जो हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। आंखों को अच्छा बनाने के लिए हम जहां काजल और लाइनर का उपयोग करते हैं। तो वहीं होठों पर लिपस्टिक लगाई जाती है। उसी तरह से गालों के लिए ब्लश अप्लाई किया जाता है। चलिए आज हम आपको इसे लगाने के सही तरीके के बारे में बताते हैं।

ऐसे अप्लाई करें ब्लश

ब्लश पूरे मेकअप को खूबसूरत बनाने का काम करता है। इससे व्यक्ति के गाल गुलाबी नजर आते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि ब्लश अप्लाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

स्किन

ब्लश अप्लाई करते समय स्किन टाइप का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कुछ लोगों की स्किन ड्राई होती है ऐसे में उन्हें क्रीमी ब्लश लगाना चाहिए। वहीं जिन लोगों की स्किन नॉर्मल है वह टिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब करें अप्लाई

सबसे जरूरी बात यह है कि ब्लश कब अप्लाई करना चाहिए। आपको बता दें कि फाउंडेशन बेस तैयार करने के बाद ब्लश लगाना चाहिए। इससे गाल हाईलाइट हो जाते हैं और खूबसूरत लगते हैं।

ब्लेंडिंग का ध्यान

ब्लश अप्लाई करने के बाद उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करना काफी जरूरी होता है। आप चाहे तो इसके लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फ्लफी और सॉफ्ट ब्रश अच्छा रहता है।

ब्लेंड  करते समय इस बात का ध्यान रखें की क्रीमी ब्लश में ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल अच्छा होता है और पाउडर ब्लश ब्रश से अच्छा लगता है। टिंट का इस्तेमाल आप उंगलियों की मदद से कर सकते हैं।

नॉर्मल मेकअप

जो लोग हर दिन मेकअप लगाते हैं वह सारी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को खूबसूरत बनाना चाहती हैं। तो मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन अप्लाई करने के बाद गालों पर ब्लश लगा सकती हैं। इससे चेहरा खिला हुआ नजर आता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews