हर कोई पूछेगा आपके लंबे और घने बालों का राज, बस अपनाएं ये घरेलू तरीका, भूल जाएंगे महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स!

आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।
Hair Care Tips

महिलाएं आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण झड़ते बालों की समस्या से अधिक परेशान है। रोजाना बालों का टूटना बिल्कुल आम बात है। इससे बचने के लिए वह तरह-तरह के शैम्पू, कंडीशनर, हेयर ट्रीटमेंट आदि लेती हैं। इसके बावजूद, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। बाल अधिकतर तब टूटते हैं, जब वह गिले होते हैं। कई बार बाल धोते समय कैमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। जिस कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।

आज हम आपको बालों के लिए मेथी का तेल के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो की हेयर ग्रोथ को दोगुना करने के साथ ही से घना और मजबूत बनाता है। इसमें प्रोटीन, निकोटीनिक एसिड, लेसिथिन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।

होते हैं ये फायदे

मेथी के तेल से बालों का झड़ना कम होने के साथ ही डैंड्रफ और खुजली से भी छुटकारा दिलाता है। यह एक नेचुरल तेल है, जो की बालों की मजबूती के लिए रामबाण इलाज माना जाता है। यह बालों को घना और काला बनाता है, इसके साथ ही स्कैल्प को यह हाइड्रेट भी रखता है जिससे रूसी खत्म होती । मेथी का तेल आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक कप मेथी का दाना लेना है। इसमें एक कप नारियल का तेल या फिर सरसों का तेल लेकर आप इस तेल को तैयार कर सकते हैं।

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आपको मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखना है। इसके अगले दिन इस पानी से निकालकर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। जब एक महीन पेस्ट तैयार हो जाए, तब एक पैन में नारियल या सरसों का तेल गर्म कर लें। जब तेल हल्का सा गुनगुना हो जाए, तब इसमें मेथी का पेस्ट डालें और इसे 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच में पकाएं। इसे तब तक पकने दें जब तक इसका रंग हल्का सा बदलने ना लगे। जब इसमें से मेथी की खुशबू आने लगे, तो इसे ठंडा होने के लिए उतार कर छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो साफ कपड़े या फिर छलनी से इसे छान कर सीसी में भरकर रख लें।

1 घंटे लगाकर रखें

आप इस तेल का इस्तेमाल शैंपू करने से कम से कम एक घंटे पहले लगाएं। लगाने से पहले आप इसे हल्का सा गरम भी कर सकती हैं। इसके बाद उंगलियों से स्कैल्प पर अच्छी तरह से मसाज करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी, साथ ही डैंड्रफ दूर होगा।

हर कोई पूछेगा राज

इन ट्रिक्स को अपनाकर आप भी अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही बाल शाइनी और मजबूत होगा। हर कोई आपके स्मूथ बालों का राज पूछेगा। अपने इस समस्या को दूर करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews