Baby Name: C अक्षर से बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं नाम, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

हर माता-पिता के लिए उनकी संतान सबसे कीमती होती है। जब घर में संतान का जन्म होता है तो सभी उसे प्यारा नाम देना चाहते हैं। चलिए आज बच्चों के कुछ प्यारे नाम जानते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। मां-बाप की मोहब्बत का इजहार उनके द्वारा बच्चों के लिए किए गए काम और जीवन भर के बलिदान में दिखाई देता है। जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो माता-पिता उसके लिए ढेरों सपने सजाते हैं। बेटा हो या बेटी हमेशा उसके सारे सपनों को पूरा करने की कोशिश की जाती है।

घर में नन्हे मेहमान के आगमन के बाद हर कोई उसे सबसे अच्छा नाम भी देना चाहता है। सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम यूनिक और सबसे अलग होना चाहिए और उसके अर्थ का बच्चों के जीवन पर गहरा असर होना चाहिए। वैसे भी यह कहा जाता है कि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर काफी असर होता है। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको C अक्षर से शुरू होने वाले कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ बताते हैं। इनमें से कोई भी नाम आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

चाहत

नन्ही परी के लिए यह बहुत ही प्यारा नाम है। यह नाम अपने आप में यूनिक भी है। जिसका अर्थ इच्छा और अभिलाषा होता है।

चंचल

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप बेटे और बेटी दोनों को दे सकते हैं। इसका मतलब जिज्ञासु और नटखट होता है। यह आपके बच्चे में अच्छे गुना का विकास करेगा।

चेतना

यह बेटी के लिए प्यारा नाम है जिसका अर्थ जागरूकता और सचेतता होता है। अपनी नन्ही परी को आप यह सुंदर सा नाम दे सकते हैं।

चिराग

बेटे के लिए कोई बहुत प्यारा नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट है। प्रकाश के स्रोत या फिर चमकने वाली चीज को यही कहा जाता है।

चित्रा

यह बहुत सुंदर नाम है जो बच्ची को दे सकते हैं। इसका अर्थ रचनात्मक और काला होता है। यह आपकी बच्ची में रचनात्मक गुणों का विकास करेगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews