झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 बायोटीन फूड्स

आपको कुछ खास फूड्स अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है, जिससे आपको नेचुरल बायोटीन मिलता रहेगा। यह आपके बालों को नेचरली मजबूत बनाएगा।
Hair Care Tips

महिलाओं को लंबे बालों का बहुत ज्यादा शौक होता है, क्योंकि यह उनकी पर्सनालिटी को डेवलप करने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। हर किसी की यह चाहत होती है कि उसके घने और लंबे बाल हो, लेकिन गलत डाइट, स्ट्रेस और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स के कारण बाल डैमेज हो जाते हैं। जिस कारण यह धीरे-धीरे झरने लगते हैं, जिससे उनकी सुंदरता दिन प्रतिदिन कम होती चली जाती है। हालांकि, बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए वह बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका असर अस्थाई तौर पर देखने को मिलता है। साथ ही इससे बहुत सारे केमिकल रिएक्शंस भी होते हैं।

इससे बचाव के लिए महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। आज हम आपको हेयर फॉल रोकने के लिए बायोटीन पोषक तत्वों के बारे में बताएंगे, जो की हेयर ग्रोथ के लिए काफी ज्यादा आवश्यक माना जाता है।

बाल होंगे मजबूत

यह स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। ऐसे में आपको कुछ खास फूड्स अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है, जिससे आपको नेचुरल बायोटीन मिलता रहेगा। यह आपके बालों को नेचरली सयानी बनाएगा। साथ ही पोषण प्रदान करेगा, जिससे आपके बाल मजबूत और घने हो जाएंगे।

खाएं ये फूड्स

  • आप अपनी डाइट में अंडा को शामिल कर सकती है। जिसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और आयरन होता है। इसमें बायोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह बालों को मजबूत बनाता है। साथ ही ड्राइनेस की समस्या को कम करता है। आप रोज एक उबला हुआ अंडा खा सकती हैं।
  • आप अपनी डाइट में नट्स और सीड्स को शामिल कर सकती हैं। जिसमें बायोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन ए और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिससे बाल घने और चमकदार बन जाते हैं।
  • आप चाहे तो एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। जिसमें हेल्दी फैट्स और विटामिन ए होते हैं, जो स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हैं। साथ ही यह बालों को नेचुरली घना और मजबूत भी करता है।
  • इसके अलावा, शकरकंद खाना भी बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें बायोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की जड़ों तक पहुंचकर इसे पोषण और मजबूती प्रदान करता है।
  • आप अपनी डाइट में राजमा, चना, मसूर और सोयाबीन जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। जिसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। यह बायोटिन का अच्छा स्रोत माना जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews