Hindi News

इस वर्ष इन राशि के लोगों का खत्म होगा वेलेंटाइन का इंतजार , जाने पूरी जानकारी

Published:
Last Updated:
इस वर्ष इन राशि के लोगों का खत्म होगा वेलेंटाइन का इंतजार , जाने पूरी जानकारी

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट ।  यह खबर उन लोगों के लिए है जो अब तक अपने पार्टनर का इंतजार कर रहे हैं। वेलेंटाइन वीक अगले हफ्ते से शुरू होने वाला है लेकिन अब तक वह सिंगल है ,  और अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में जुटे हैं । लेकिन इस साल कुछ राशि के लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। क्या इस साल आपको प्यार मिलेगा? क्या आपका इंतजार खत्म होगा ? आपके प्यार और पार्टनर के उत्तर के साथ यहां उन राशि का नाम है , जिन्हें इस साल सिंगल नही रहना होगा ।

यह भी पढ़े  … Earthquake 2022: भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

वृष राशि के लोगों के राशिफल 2022 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में किसी विशेष व्यक्ति से मिलने की संभावना अधिक होती है। हालाँकि आपका 2021 में प्यार के मामले में सही नहीं था , लेकिन शुक्र ग्रह अच्छा होने के कारण में आपका भाग्य बदल सकता है । तो वहीं कर्क और  कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी प्रेम का बहार आने की संभावना है । वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए यह वेलेंटाइन वीक काफी शुभ होगा , यह साल उनके लिए प्यार की तलाश करने का सबसे सही समय साबित होगा । तो वहीं शनि की कृपा से मीन राशि के लोगों के जीवन में प्यार का आगमन होगा , इसलिए अपनी तैयारियां शुरू कर लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews