Atal Pension Yojana: आप भी मात्र हर दिन 7 रुपये का निवेश कर बुढ़ापे में ले सकते हैं 5 हजार रुपये की पेंशन, पढ़ें यह खबर

यदि आप 18 से 40 वर्ष के बीच हैं और बुढ़ापे में एक इनकम देखना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते है। दरअसल इस स्कीम के तहत, आपको हर महीने निश्चित राशि मिलेगी जो आपकी आर्थिक सुरक्षा में मदद करेगी।
Atal Pension Yojana: आप भी मात्र हर दिन 7 रुपये का निवेश कर बुढ़ापे में ले सकते हैं 5 हजार रुपये की पेंशन, पढ़ें यह खबर

Atal Pension Yojana: सरकार अपनी नई स्कीमों के माध्यम से लोगों की आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देती है। इसी कड़ी में लॉन्च की गई अटल पेंशन योजना भी कई लोगों को लाभ पहुंचाने का काम करती हैं, जिसमें आप बुढ़ापे में आराम से जीवन बिताने के लिए पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल इस स्कीम के तहत, आपको हर महीने निश्चित राशि मिलेगी जो आपकी आर्थिक सुरक्षा में मदद करेगी। ऐसे में यदि आप 18 से 40 वर्ष के बीच हैं और बुढ़ापे में एक इनकम देखना चाहते हैं, तो इस स्कीम में निवेश कर सकते है।

जानें कितनी मिलेगी बुढ़ापे में पेंशन:

दरअसल अटल पेंशन योजना एक सोशल स्कीम है जिसके अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के बाद निवेशकों को निश्चित मासिक इनकम प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस स्कीम की गारंटी सरकार द्वारा दी जाती है, और निवेशकों को बुढ़ापे में 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक की बड़ी पेंशन मिल सकती है, हालांकि यह उनके निवेश के हिसाब से तय होती है। वहीं इस स्कीम में निवेशकों को कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है ताकि वे पेंशन का लाभ उठा सकें।

जानें कैसे मिलेगी 5,000 रुपये तक की पेंशन?

वहीं अगर कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु में अटल पेंशन योजना में निवेश करता है, तो उसे महीने में 210 रुपये का निवेश करना होगा ताकि वह बुढ़ापे में 5,000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सके। वैसे ही, 1,000 रुपये की पेंशन पाने के इच्छुक व्यक्ति को इस स्कीम में महीने में 42 रुपये का निवेश करना होगा।

जानें इसके बारे में और अधिक:

दरअसल अटल पेंशन योजना में एक विशेषता यह है कि इससे पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकता है। इसके तहत, दोनों को मिलकर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। अगर किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे में दूसरे पर्सन को इस पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर दोनों की मृत्यु होती है, तो सारे पैसे नॉमिनी को मिल जाते हैं। आपको बता दें कि यह योजना वित्त वर्ष 2015-16 में सरकार द्वारा की गई थी।

जानकारी के अनुसार अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए, आपके पास एक बैंक खाता और एक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। किसी भी बैंक में जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। देशभर में इस स्कीम में 5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews