ब्रेकफास्टके लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है बाजरा उपमा, इस आसान विधि से झटपट करें तैयार

ब्रेकफास्टके लिए हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है बाजरा उपमा, इस आसान विधि से झटपट करें तैयार

Bajra Upma : हर रोज फैमिली के लिए अलग-अलग ब्रेकफास्ट तैयार करना महिलाओं के लिए बहुत डिफिकल्ट काम होता है। सर्दियों में सुबह उठकर टाइम से सभी को ब्रेकफास्ट सर्व करना एक चुनौती है। ऐसे में उनके सामने यह समस्या रहती है कि वह ऐसी कौन सी डिश बनाएं जो बच्चे और बाकी मेंबर्स को पसंद आए। इसके साथ ही वह खाने में हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो। तो चलिए हम आपके इस प्रॉब्लम को सॉल्व कर देते हैं। आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत लाभदायक भी होता है और यह बहुत इजीली कम समय में बनाकर रेडी भी हो जाता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

दरअसल, हम आपको नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी बाजरा उपमा की रेसिपी बताने जा रहे हैं। बता दें कि बाजरा एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों का स्रोत है और सर्दियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैरोटीन, लेसिथिन, विटामिन-बी 6 और विटामिन-बी3 पाया जाता है।

चाहिए ये सामग्री

  • 1 कप ज्वार बाजरा
  • 1/2 कप कटी हुई गाजर
  • 1/2 कप कटा हुआ प्याज
  • 1 टीस्पून लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • 1/2 कप कटा हुआ टमाटर
  • 1/2 कप कटी हुई शिमला मिर्च
  • 2 टेबलस्पून ऑयल
  • 1/2 टेबलस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 कप पानी
  • धनिया पत्ती गार्निशिंग के लिए

ऐसे करें तैयार

  1. इसे बनाने के लिए एक दिन पहले यानी रात में ज्वार को अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें।
  2. सुबह उठकर पानी से छान कर उसे उबाल लें।
  3. इसके बाद माइक्रोवेव बोल में तेल, राई, जीरा, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर उसे अच्छी तरह भूरा होने तक भून लें।
  4. अब इसमें उबला हुआ ज्वार और टमाटर डालें। इसके बाद इसे मध्यम आंच में 4 मिनट तक पकने दें।
  5. फिर इसमें पानी डालकर इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह से पकने दें।
  6. अब बारीक कटी हुई धनिया पत्तियों को इसमें डालें और चटनी या अचार के साथ इसे परोस।
  7. आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू भी निचोड़ सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews