रखें सावधानी, दिवाली पर यदि आतिशबाजी से जल जाएं तो फॉलो करें ये First Aid Tips

अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्थाये रहती हैं, बर्न यूनिट सुपर एक्टिव मोड में रहती हैं लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले घाव पर कुछ तात्कालिक राहत की जरुरत भी होती है।
fireworks

First Aid Tips Diwali 2024 : दिवाली खुशियों का त्यौहार है, लोग आतिशबाजी चलाते हैं, बम फोड़ते हैं, रौशनी करते हैं, फुलझड़ियाँ चलाते हैं लेकिन कई बार सावधानी नहीं रखने से दुर्घटना हो जाती है और लोग जल जाते हैं ऐसी स्थिति के निपटने के लिए हम यहाँ आपको कुछ First-Aid Tips बता रहे हैं जो आपको तात्कालिक राहत पहुंचा सकते हैं।

दिवाली पर दुर्घटनाओं की खबरें भी सुनने को मिलती हैं, लोग पटाखों से जल जाते हैं कभी कभी गंभीर घाव भी हो जाता है हालाँकि अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्थाये रहती हैं, बर्न यूनिट सुपर एक्टिव मोड में रहती हैं लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले घाव पर कुछ तात्कालिक राहत की जरुरत भी होती है आइये जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

पटाखों से जलने पर तुरंत क्या करें?

  • ठंडे पानी से धोएं- यदि पटाखे या फुलझड़ी या किसी अन्य आतिशबाजी से जल जाएँ तो जले हुए हिस्से पर 10-15 मिनट तक ठंडा पानी डालते रहें। ऐसा करने से जलन कम होगी और घाव फैलने से भी रुकेगा। इसके लिए नल के नीचे कुछ देर तक जले हुए हिस्से को रखें।
  • एंटीसेप्टिक क्रीम लगायें- जले हुए हिस्से पर एंटीसेप्टिक क्रीम या बर्न रिलीफ क्रीम लगाएं।
  • कपड़ों को सावधानी से हटाएं- यदि जले हुए स्थान पर कपड़ा चिपक गया हो तो उसे सावधानी से काटकर हटा दें और घाव को साफ कॉटन के कपड़े से ढंक दें।
  • डॉक्टर से संपर्क करें- तात्कालिक उपाय करने के बाद भी यदि जलन कम नहीं हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और सही इलाज कराएं।

आतिशबाजी से जलने पर क्या करें ये तो आपने अभी जान लिया इसके साथ ही ये जानना भी जरूरी है कि ऐसी स्थति में क्या न करें। गलत इलाज के कारण अक्सर घाव और गहरा हो सकता है या इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

पटाखों से जलने पर क्या न करें?

  • टूथपेस्ट या हल्दी न लगाएं- सामान्य तौर पर ये कहा जाता है जलने पर टूथपेस्ट या हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए, ऐसा बिलकुल न करें। क्योंकि आतिशबाजी में बारूद होती है जिसमें खतरनाक कैमिकल होते हैं, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और घाव भी साफ दिखाई नहीं देता, जिससे डॉक्टर को इलाज में भी दिक्कत हो सकती है।
  • बर्फ का इस्तेमाल न करें- जले हुए हिस्से पर बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए जलने पर कभी भी बर्फ का इस्तेमाल न करें। त्वचा पर गंभीर फफोले और घाव हो सकते हैं।

Disclaimer: यहाँ दी गई जानकरी एक सामान्य सलाह है इसे किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में न लें, कोई भी परेशानी हो या सलाह लेनी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews