Baby Name: इन सुंदर नामों पर करें बच्चों का नामकरण, यहां देखें पॉपुलर नाम की लिस्ट और उनके अर्थ

Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान से ज्यादा कीमती कोई नहीं होता। घर में जब बच्चे का आगमन होता है तो माता-पिता का जीवन खुशियों से भर जाता है। अपने जीवन की इस खुशी का माता-पिता दिल खोल कर स्वागत करते हैं।

घर में बच्चों के आने के बाद उनके लिए हर चीज खास बनाई जाती है। हिंदू धर्म में 16 संस्कार होते हैं जिनमें से एक नामकरण संस्कार भी होता है। नामकरण संस्कार के दौरान बच्चों को कोई प्यार और अर्थपूर्ण नाम दिया जाता है। अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो चलिए आज हम आपको बहुत ही प्यारे नाम बताते हैं।

प्रांशी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है और यह स्वयं देवी लक्ष्मी का नाम है जो आपकी बच्ची के जीवन को सुख समृद्धि से भर देगा।

अंशी

यह भी बहुत छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम है जो आप बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ ईश्वर का दिया हुआ उपहार होता है।

देवांशी

यह भी एक सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए परफेक्ट साबित होगा। दिव्य और ईश्वर की दिव्य शक्ति को यही कहा जाता है।

आरुषि

यह बहुत ही सुंदर नाम है जिस पर बच्ची का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भोर, और सुबह की किरणे होता है। यह नाम आपकी बच्ची के जीवन को उजाले से भर देगा।

तविशी

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह देवी दुर्गा का नाम है जिसका अर्थ साहसी, दिव्य और शक्ति होता है।

रियांशी

आप चाहे तो अपनी बच्ची को यह नाम भी दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ हंसमुख होता है। जो आपकी बच्ची को चंचल और खुशनुमा व्यक्तित्व का बनाएगा।

जेयांशी

जेयांशी एक सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ देवी होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews