विदेश यात्रा पर जाने से पहले जानें इन खास बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है परेशानी!

कई बार लोग उत्साहित होकर विदेश यात्रा में जाने से पहले गलतियां कर बैठते हैं। जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। जिसे जानकर आपको काफी हद तक आसानी रहेगी। जाने विस्तार से यहां...
Travel Trip

Foreign Travel Trip : घूमने फिरने के शौकीन आए दिन कहीं ना कहीं यात्रा पर जाते रहते हैं। विदेश यात्रा हर किसी का सपना होता है। यदि आप पहली बार फॉरेन ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जिनमें पासपोर्ट, वीजा, बजट, प्लानिंग, उस देश के कानून का इनफार्मेशन सहित अन्य जरूरी चीज शामिल है। इस दौरान आपको फ्लाइट बुकिंग से लेकर होटल में रहने खाने के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि वहां जाकर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और आपका ट्रिप यादगार बन सके।

आज के आर्टिकल में हम आपको विदेश की यात्रा से पहले कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे। जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। इन बातों का यदि आपने ध्यान रखा, तो विदेश में घूमने का सपना पूरा हो सकता है।

विदेशी ट्रिप पर जाते वक्त ना करें ये गलती

फॉरेन ट्रिप के नाम से लोगों का एक्साइटमेंट दो गुना हो जाता है। जल्दबाजी में वह कई बार कुछ तैयारी नहीं कर पाते हैं। जिस कारण वहां जाने के बाद उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी ट्रिप खराब हो जाती है, लेकिन आज के टिप्स में हम आपको कुछ काम की बातें बताएंगे, जिन्हें जाने से पहले यदि ध्यान में रख लिया जाए, तो आपका यह ट्रिप शानदार और यादगार हो जाएगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • विदेश की यात्रा पर जाने से पहले पासपोर्ट बैग में जरूर रख लें। यह सबसे इंपोर्टेंट चीज होता है। इसके अलावा, आप पासपोर्ट की एक कॉपी अपनी जेब में जरूर रखें। यदि आपका समान चोरी हो जाए या खो जाए, तो आप आने वाली मुसीबत से बच सकते हैं। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें।
  • विदेश का मौसम आपके देश से अलग हो सकता है, जिससे आप पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसलिए कुछ दवाइयां अपने साथ रख लें। इसके अलावा, इंश्योरेंस संबंधित कुछ डाक्यूमेंट्स भी अपने पास रखें, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।
  • कोशिश करें कि लगेज को ज्यादा भारी न करें। यदि आप विदेश में जाकर वहां के लोकल मार्केट में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इससे आपका सामान बढ़ सकता है। इसलिए थोड़ा कम ही सामान अपने साथ लेकर जाएं। वरना जरूरत से ज्यादा सामान हो जाने पर फ्लाइट में ले जाने में परेशानी आएगी।
  • विदेश यात्रा पर जाने से पहले अपने साथ यूएसबी चार्जर और पावर बैंक जरूर रख लें, ताकि किसी से भी कांटेक्ट करने में आपको कोई परेशानी ना आए। घर से निकलने से पहले इसे जरूर ध्यान से चेक कर लें। आप चाहें तो एक कागज पर कुछ जरूरी नंबरों को लिखकर रख सकते हैं।
  • आप किस मौसम में वहां पर जा रहे हैं, इस बात की जानकारी इंटरनेट के माध्यम से हासिल कर लें और उस अकॉर्डिंग ही अपने साथ कपड़े लेकर जाएं, ताकि आपको वहां जाकर बीमार ना होना पड़े और ना ही एक्स्ट्रा कपड़े खरीदने पड़े। इससे आपके बजट पर भी असर पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews