Papaya Seeds For Hair: तेज होगी बालों की ग्रोथ, पपीते के बीज का करें इस्तेमाल, घर पर ऐसे बनाएं हेयर मास्क

Papaya Seeds For Hair: तेज होगी बालों की ग्रोथ, पपीते के बीज का करें इस्तेमाल, घर पर ऐसे बनाएं हेयर मास्क

Papaya Seeds For Hair: सेहत के लिए पपीता बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके बीज भी कई गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इन बीजों का इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जाता है। बालों के लिए इन बीजों का इस्तेमाल करने से हेयर ग्रोथ तेज होती है। साथ ही कई समस्याओं का समाधान भी होता है। पपीते के बीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

पपीते के बीज के फायदे

पपीते के बीज का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में मॉइस्चराइजर बना रहता है। इससे बालों की जड़े मजबूत होती है। विटामिन सी सिबम के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या भी से राहत मिलती है। इन बीजों में पैपन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो स्कैल्प से डेड सेल्स को दूर करता है। । पपीते के बीज का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और जड़ों तक ऑक्सीजन का सप्लाई अच्छे से होता है। जिसके परिणाम स्वरूप बालों की ग्रोथ में सुधार आता है।

पपीते के बीज से बनाएं हेयर मास्क

आप घर पर आसानी से पपीते के बीज का हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच पपीते के बीज, एक बड़ा चम्मच शहद और दो चम्मच नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले पपीते के बीज का पेस्ट बना लें। अब एक कटोरी में इस पेस्ट में नारियल तेल और शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके बालों की जड़ों पर लगाएं। 30 मिनट बाद जब मास्क सूख जाए तो शैंपू से बाल धो लें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews