औषधीय गुणों से भरपूर है शहद और दालचीनी का पानी, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जबकि दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और मेटाबोलिज्म बूस्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर है शहद और दालचीनी का पानी, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर कोई हेल्दी (शहद और दालचीनी) रहना चाहता है, लेकिन नींद की कमी, गलत खानपान के चलते ऐसा हो नहीं पाता, जिस कारण लोग कुछ ना कुछ एनर्जी ड्रिंक पीते हैं, ताकि उन्हें पोषण मिलता रहे। हालांकि, मार्केट में मिलने वाले ये ड्रिंक केमिकल युक्त होते हैं, जो आगे चलकर शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन सब परेशानियों से यदि आप बचना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है।

आज हम आपको घर पर बना हुआ हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे यदि आप सुबह खाली पेट पी लें, तो यह बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

शहद और दालचीनी

दरअसल, हम शहद और दालचीनी की बात कर रहे हैं। यह दोनों औषधीय गुणों से भरपूर हैं। यदि इन दोनों को सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लिया जाए, तो यह शरीर को हर तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जबकि दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और मेटाबोलिज्म बूस्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इन दोनों से ही शरीर को काफी अधिक लाभ मिलता है।

जानें फायदे

  • यदि आप मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो शहद और दालचीनी का पानी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। वहीं, यदि शहद की बात की जाए, तो इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसके अलावा, यह अनहेल्दी क्रेविंग्स को भी कम करता है। इसलिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं, इसका असर आपको चंद दिनों में ही दिखने लगेगा।
  • यह डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे सारी बीमारियां कंट्रोल में रहती हैं।
  • यदि आप पेट के डाइजेस्टिव सिस्टम से परेशान हैं, तो आपको शहद और दालचीनी का पानी अवश्य पीना चाहिए। यह पाचन क्रिया को सुधारकर इसे तंदुरुस्त करने में मदद करता है। दालचीनी पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर करती है, जबकि शहद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। इससे दर्द, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • यह स्किन के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है, तो वहीं दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यदि इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो मुंहासे, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स की समस्या कम हो जाएगी। इससे त्वचा ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews