गर्मियों में चेहरे के लिए वरदान है मलाई, ऐसे करें इस्तेमाल, इन 4 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, सॉफ्ट बनेगी त्वचा

गर्मियों में चेहरे के लिए वरदान है मलाई, ऐसे करें इस्तेमाल, इन 4 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, सॉफ्ट बनेगी त्वचा

Benefits Of Malai in Summer: गर्मी के मौसम से त्वचा जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। पसीने और धूप के कारण खुजली, पिंपल्स, जलन, रूखापन और इंफेक्शन की प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। इन सभी समस्याओं से राहत दिलाने में मलाई आपकी मदद कर सकता है। यह घर पर आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। आप अलग-अलग तरीके से मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन 3 तरीकों से करें मलाई का इस्तेमाल

  • मलाई एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र होता है। आप अपने चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं और आधे घंटे के बाद इसे पानी से साफ करें।
  • मलाई में ओट्स को मिलाकर आप स्क्रब बना सकते हैं। इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर मालिश करें और फिर साफ पानी से फेस को धो लें।
  • मलाई का फेसपैक आसानी से बना सकते हैं। इसमें केवल हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर 5 मिनट तक मालिश करते रहें। फिर इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे और बाद में जब यह सूख जाए तो त्वचा को साफ पानी से धो लें।

दूर होगी ये समस्याएं

  • चेहरे पर मलाई लगाने की कई फायदे होते हैं। तासीर ठंडी होती है जो त्वचा में होने वाली जलन और रैशेज की समस्याओं को दूर करता है।
  • गर्मियों में इन्फेक्शन की समस्याएं बढ़ जाती है मलाई से त्वचा डिटॉक्सिफाई होती है।
  • मलाई में फैट की मोटी परत होती है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करती है और रूखापन से छुटकारा दिलाती है।
  • मलाई का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों की समस्याएं भी खत्म होती है। पिंपल्स की समस्याओं को खत्म करने में मलाई आपकी मदद कर सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews