सर्दियों में करें शलजम का सेवन, दूर होती हैं 5 समस्याएं, जानें इसके फायदे

सर्दियों में करें शलजम का सेवन, दूर होती हैं 5 समस्याएं, जानें इसके फायदे

Benefits Of Turnip: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान इम्यूनिटी का रखना जरूरी हो जाता है। बदलते मौसम के साथ सर्दी-बुखार जैसी बीमारियाँ भी दस्तक देने लगती है। इसलिए अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल करना काफी जरूरी भी होता है। सर्दियों में कई ऐसे सब्जियां मिलती हैं, जो पोषक तत्वों से होती है। इन्हीं सब्जियों में से एक है “शलजम”, इसका सेवन लोग सलाद, आचार, सब्जी और अन्य रूप में भी करते हैं। विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट समेत अन्य कई गुणों से भरपूर शलजम बीमारियों से शरीर को बचाता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। आईए जानें इसके फायदे।

दूर होगी सर्दी-जुकाम की समस्या

शलजम का सेवन करने से इंफेक्शन और वायरल का खतरा कम हो जाता है। क्योंकि शलजम इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स गुण के कारण यह शरीर को सर्दी-बुखार से लड़ने में सक्षम बनाता है।

डायबिटीज रहेगा संतुलित

यदि आप डायबिटीज मरीज है तो आपको अपनी डाइट में शलजम को शामिल जरूर करना चाहिए। इस सब्जी में शुगर की मात्रा काफी कम पाई जाती है और यह ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

गैस और एसीडीटी से छुटकारा

शलजम को पाचन के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है इसलिए यह कब्जियत, एसिडिटी और पेट में दर्द जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है।

हड्डियाँ बनेगी मजबूत

शलजम हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। कैल्शियम और आयरन की मात्रा भरपूर होने के कारण मांसपेशियों और हड्डियों के लिए यह बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसलिए मजबूर हड्डियों के शलजम को डाइट में जरूर शामिल करें।

दूर होगी खून की कमी

शलजम का सेवन करने से खून की कमी भी दूर होती है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का निवारण हो सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। यह केवल मान्यताओं पर आधारित है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews