सर्दियों में खिल उठेगा आपका घर, बस लगाइए ये 3 फूल वाले पौधे जो खूबसूरती और खुशबू दोनों देंगे

ठंडी हवाओं के बीच अगर आपका गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए, तो नज़ारा ही कुछ और होता है। जानिए वो 3 पौधे जो सर्दियों में भी महक बिखेरते हैं और गार्डन को बनाएँगे सबसे खूबसूरत।
सर्दियों में खिल उठेगा आपका घर, बस लगाइए ये 3 फूल वाले पौधे जो खूबसूरती और खुशबू दोनों देंगे

सोचिए, ठंडी सुबह है, सूरज की हल्की किरणें पत्तों पर गिर रही हैं, और बगीचे से आती फूलों की खुशबू आपके दिन की शुरुआत को खास बना देती है। सर्दियां सिर्फ ऊनी कपड़ों और गर्म चाय का मौसम नहीं होतीं, बल्कि ये वो समय है जब आपका गार्डन सबसे रंगीन और जीवंत बन सकता है, बस ज़रूरत है सही पौधे लगाने की।

बहुत लोग मानते हैं कि सर्दियों में फूल नहीं खिलते, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। नवंबर से फरवरी के बीच कुछ ऐसे पौधे हैं जो न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि पूरी हवा में अपनी खुशबू भी घोल देते हैं।

लगाइए ये 3 फूल वाले पौधे खूबसूरती और खुशबू दोनों देंगे (Flowering Plant)

1. गेंदा (Marigold)

गेंदा सर्दियों का सबसे भरोसेमंद फूल है। इसकी देखभाल आसान है, और यह पूरे सीजन में खिलता रहता है। पीले और नारंगी रंग के ये फूल बगीचे को उजाला देते हैं और किसी भी कोने को रंगीन बना देते हैं। अगर आपके पास गार्डन नहीं है, तो गेंदा गमलों में भी लगाया जा सकता है। यह ठंडी रातों में भी अपनी ताजगी बनाए रखता है और सुबह होते ही खुशबू बिखेर देता है। अक्टूबर से दिसंबर के बिच लगाएं। रोज़ाना 5–6 घंटे की धुप देना चाहिए। कीटों को दूर रखता है और मिट्टी को उपजाऊ बनाता है।

2. गुलाब (Rose)

गुलाब कभी आउट ऑफ सीजन नहीं होता, लेकिन सर्दियों में इसकी असली चमक देखने को मिलती है। ठंड का मौसम गुलाब के लिए सबसे उपयुक्त होता है क्योंकि कम तापमान में इसकी पंखुड़ियाँ ज्यादा देर तक ताज़ा रहती हैं। लाल, गुलाबी, सफेद, पीला हर शेड मन मोह लेता है। गुलाब की खुशबू से पूरा गार्डन महक उठता है। हर 15 दिन में हल्की खाद डालें और पौधे को सीधी धूप मिलती रहे। सर्दियों में जब बाकी पौधे सूखे दिखते हैं, तब गुलाब अपने पूरे शबाब पर होता है। इसलिए इसे “विंटर गार्डन का राजा” कहा जाता है।

3. पेटूनिया (Petunia)

अगर आप अपने गार्डन में थोड़ा विदेशी टच चाहते हैं, तो पेटूनिया एक बढ़िया विकल्प है। यह पौधा सर्दी में भी खिलता है और इसकी खुशबू काफी हल्की व प्यारी होती है। इसे नवंबर से जनवरी के बीच लगाएं। ये फूल बैंगनी, गुलाबी, सफेद और नीले रंग में पाए जाते है। इसे पानी की ज़्यादा जरूरत नहीं होती, बस हल्की धूप में रखें। पेटूनिया से गार्डन का मूड ही बदल जाता है। खास बात यह है कि यह पौधा घर की बालकनी या टैरेस गार्डन में भी खूब चलता है।

क्यों ज़रूरी है सर्दियों में गार्डन

  • ठंडी हवा में पौधों की ग्रोथ स्थिर रहती है और उन्हें बीमारी कम लगती है।
  • सर्दियों के फूलों की खुशबू गर्मियों की तुलना में ज़्यादा देर तक रहती है।
  • ये पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और घर के माहौल में पॉजिटिव एनर्जी लाते हैं।
  • अगर आप दिन की शुरुआत ताज़गी से करना चाहते हैं, तो गार्डन में 10 मिनट बिताना ही काफी है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews