Cake Recipe: बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी केक, ओवन-अंडे की जरूरत नहीं, देखें आसान रेसिपी

leftover roti cake recipe

Leftover Roti Cake Recipe: घर में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, जिसे कोई खाना नहीं चाहता है। बाद में लोग इसे फेक देते हैं या जानवरों को खिला दें। आप बासी रोटी से टेस्टी केक भी बना सकते हैं। जो न सिर्फ बजट-फ़्रेंडली होगा बल्कि खाने में स्वादिष्ट होता है। इसकी रेसिपी काफी आसान होती है। कुकिंग में समय भी काफी कम लगता है। ओवन न होने पर आप कुकर में भी इसे बना सकते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

बासी रोटी से केक बनाने के लिए एक कप गेहूं का आटा/ मैदा, 5 बची हुई रोटी, एक कप ब्राउन शुगर, एक कप दही, बेकिंग सोडा, एक चम्मच वनीला एसेंस, आधा चम्मच सोंठ का पाउडर, 3/4 कप तेल या बटर, दूध और सूखे मेवे, की जरूरत पड़ेगी।

केक बनाने का तरीका

  • बासी रोटी से केक बनाने के लिए सबसे पहले रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
  • एक बाउल में तेल या बटर और चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • चीनी घुल जाए तो वनीला एसेंस और दही मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद रोटी का पाउडर, गेहूं का आटा, सोंठ का पाउडर, बेकिंग सोडा और सूखे मेवे डालकर अच्छे मिलाएं।
  • दूध को डालकर बैटर को अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण को ज्यादा पतला या ज्यादा कड़ा न होने दें। आप मिश्रण को जितना मिक्स करेंगे केक उतना सॉफ्ट बनता है।
  • केक स्टैंड में तेल लगाकर बटर पेपर बटर बिछाएन। मिश्रण को डालकर धीरे-धीरे हिलाएं।
  • कुकर की सिटी निकालकर नमक डालकर अच्छे से फैलाएं। नमक गर्म होने के बाद ही स्टैंड को कुकर में रखें।
  • 30 मिनट केक को कुकर ने निकालें। इसे ठंडा होने दें। उसके बाद इसका सेवन करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews